facebookmetapixel
Advertisement
SIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीद

सॉफ्टवेयर पार्क को कर छूट जारी रखने की सिफारिश

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:29 PM IST

योजना आयोग के सदस्य अनवारूल होडा की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने सिफारिश की है कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) को 2009 के बाद भी कर में रियायत मिलनी चाहिए।


एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगर यह कर रियायत खत्म की जाती है तो एसटीपीआई को विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज)की तुलना में लाभ से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने सरकार को बता दिया है कि या तो सेज को मिल रही कर रियायत खत्म की जाए या आईटी कंपनियों को छूट जारी रखी जाए।


आयकर कानून 1961 की धारा 10 ए और 10 बी के तहत एसटीपीआई को कर में रियायत दी जाती है। इस लाभ को 31 मार्च 2009 को खत्म होना था। देशभर में 8000 से अधिक एसटीपीआई मौजूद हैं। हाल ही में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा था कि सरकार के पास इस मुद्दे पर विचार करने के लिए 31 मार्च, 2009 तक का समय है।


इस उच्चस्तरीय समिति का गठन पिछले साल मई में किया गया था। समिति को सेवा क्षेत्रों के प्रदर्शन के संदर्भ में लघु और दीर्घ अवधि के प्रदर्शन और आने वाले वर्षों में इसकी प्रतिस्पर्धा की स्थिति के तहत नीतियों पर गौर करना था।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement