facebookmetapixel
Advertisement
KYC अड़चन नहीं, बैंकिंग सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाEditorial: राष्ट्रीय देखभाल नीति से बदलेगी तस्वीर, बुजुर्गों को मिलेगी बेहतर देखभालराष्ट्रपति बोलीं: सिंधु जल संधि खत्म करना निर्णायक कदम, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया भारत की ताकतNRIs के लिए बड़ी खबर! अब डॉलर में कर सकेंगे भारत के म्युचुअल फंड्स में निवेश, नया AIF फंड लॉन्चSensex-Nifty में लाल निशान! 78 हजार के पास पहुंचा सेंसेक्स, जानिए गिरावट की मुख्य वजहेंदेश में कपास की बंपर सप्लाई से घट सकते हैं कच्चे माल के दाम, कपड़ा उद्योग को मिलेगी राहतMCX पर शुरू हुआ क्रूड सनफ्लावर ऑयल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदामहाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की तैयारी, CWC की मंजूरी के बाद जल्द शुरू होंगी नदी जोड़ परियोजनाएंमहाराष्ट्र में पांच वर्षों में बंद हुई 36,211 कंपनियां, CM फडणवीस ने कहा: इनमें 76% तो कभी चालू ही नहीं हुई थींकैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़

ब्लैकबेरी पर तीसरी राह तलाशेंगे: राजा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:40 AM IST

विवादास्पद ब्लैकबेरी नेटवर्क के इस्तेमाल से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर सरकार थर्ड पार्टी सॉल्यूशंस की तलाश कर रही है।


हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अभी तक इस मसले को सुलझाया नहीं जा सका। इस बात की जानकारी दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि थ्रीजी स्पेक्ट्रम और वाइमैक्स पर दिशा-निर्देशों की घोषणा एक हफ्ते के अंदर कर देगी।

राजा ने कहा कि ब्लैकबेरी सेवा पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ब्लैकबेरी सेवा की लोकप्रियता को देखते हुए इसके विस्तार से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इस बारे में सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

ब्लैकबेरी परिचालक कंपनी आरआईएम के साथ सुरक्षा को लेकर हुई बातचीत के बारे में राजा ने बताया कि कंपनी ने कुछ विकल्प मुहैया कराए हैं, लेकिन विभाग अन्य कंपनियों से भी इस बारे में राय ले रही है। उल्लेखनीय है ब्लैकबेरी सेवा पहली बार दिसंबर में चर्चा में आई, जब सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस बारे में चिंता जताने के बाद सरकार ने टाटा टेलीसर्विसेज को इस सेवा के परिचालन की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।

ए. राजा ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि थ्रीजी स्पेक्ट्रम के लिए दिशा-निर्देश लगभग तैयार कर लिया गया है। अब इस मसले पर वित्त मंत्रालय से कुछ निर्देश लेने बाकी हैं। उसके बाद इसे दूरसंचार आयोग के पास भेज दिया जाएगा, जो इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।

Advertisement
First Published - July 4, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement