facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

आईफोन के लिए नया एप्लीकेशन

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:05 PM IST

आईफोन के लिए एपल का अगला प्रभावशाली एप्लीकेशन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।


आईफोन ऐसा फोन है जिसमें हर उपभोक्ता के लिए कुछ न कुछ मौजूद है, लेकिन इसे सोशल नेटवर्किंग की शक्ल दिए जाने और इसमें कुछ और विशेषताएं जोड़े जाने के लिए बेंगलुरु की एक कंपनी इसके लिए एक नया एप्लीकेशन तैयार कर रही है।

आईआईटी-कानपुर के स्नातकों की ओर से 2002 में शुरू की गई ‘एंडीवर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज’ आईफोन के उपभोक्ताओं को मोबाइल नेटवर्क के दायरे में लाने के लिए आईफ्लर्ट नामक एक एप्लीकेशन विकसित कर रही है। आईफ्लर्ट के जरिये आईफोन को जीपीएस (जियोग्राफिकल पोजीशनिंग सिस्टम) जैसी कई सुविधाओं से जोड़ा जा सकेगा। इस तकनीक से आपके दोस्त यह जान सकते हैं कि आप कहां हैं। इसके अलावाचैटिंग और संगीत का आदान-प्रदान जैसी कई खूबियां इसमें मौजूद होंगी।

यह एप्लीकेशन उपभोक्ता के लिए ‘जुडास प्रीस्ट’ के संगीत की भी खोज करेगा और आपके आईफोन में इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। यह एप्लीकेशन फिलहाल तैयार किया जा रहा है और इसे नवंबर में अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। एंडीवर सॉफ्टवेयर टेक के सह-संस्थापक एवं निदेशक मनीष गर्ग ने बताया, ‘आईफ्लर्ट नेटवर्किंग के सिद्धांत पर काम करता है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आईफोन के मौजूदा एप्लीकेशनों के साथ जुड़ कर काम करता है। हम इस एप्लीकेशन के इंटरफेस पर काम पूरा कर चुके हैं और अब बैक-अप और संगीत आदि पर काम चल रहा है।’

बेंगलुरु में कंपनी की आईफोन लैब में 15 इंजीनियर और एसडीके प्रोग्रामर एटीऐंडटी के लिए आईफ्लर्ट जैसे एप्लीकेशनों के निर्माण में लगे हुए हैं। एटीऐंडटी अमेरिका में आईफोन की वितरक कंपनी है। वित्तीय वर्ष 2008 में 6.45 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने वाली एंडीवर पेप्सी, यूनिलीवर, डेल और वेरीजोन जैसी कंपनियों के लिए मोबाइल डाटा कलेक्शन सॉल्युशन पर भी काम कर चुकी है। गर्ग ने बताया कि हम इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि हमने इस क्षेत्र में अपना भविष्य तलाशने का सही फैसला लिया है। कंपनी इस क्षेत्र में दो पेटेंट मिल गए हैं और तीन और पेटेंट लंबित हैं।

पिछले दो महीने से विकास के दौर से गुजर रहे आईफ्लर्ट प्रोग्राम पर शोध एवं विकास खर्च तकरीबन 64 लाख रुपये का खर्च आने की संभावना है। गर्ग को उम्मीद है कि अमेरिका में इसके लॉन्च के पहले कुछ सप्ताहों में इस प्रोग्राम के लिए शुरुआती उपभोक्ता आधार 10 लाख का आंकड़ा पार कर सकता है। आईफोन में फिलहाल दो प्रोडक्ट – मोबाइल फोन और वाइडस्क्रीन आईपोड को शामिल किया गया है।

Advertisement
First Published - August 6, 2008 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement