facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

मोबाइल ने फिक्स फोन को पीटा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:16 PM IST

मोबाइल फोन की संख्या बढ़ने के साथ ही फिक्स फोन पर बुरा प्रभाव पड़ा है और उसके उपभोक्ताओं में खासी कमी आई है।


दूरसंचार नियामक आयोग द्वारा जारी तिमाही आंकडों के मुताबिक यह तथ्य उभरकर सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेतार सेवाओं के उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर 2007 के 20.907 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2007 को समाप्त तिमाही में 23.362 करोड़ हो गई है। वहीं तार वाले फोन उपभोक्ताओं की संख्या 3.958 करोड़ से घटकर 3.925 करोड़ रह गई है।


यह कमी ग्रामीण इलाकों में भी देखी जा रही है। यहां भी उपभोक्ताओं की संख्या में 2 प्रतिशत की कमी आई है। दिसंबर की तिमाही में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 1.175 करोड़ थी।


वहीं गावों में भी मोबाइल का प्रचलन बढ़ रहा है। इसमें 31 दिसंबर 2007 को समाप्त तिमाही में 19.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2007 के 4.398 करोड़ की तुलना में अब गावों में 5.252 करोड़ उपभोक्ता हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल और फिक्स फोन के कुल उपभोक्ताओं की संख्या दिसंबर 2007 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 27.287 करोड़ हो गई है। इसमें सितंबर 2007 की तुलना में 9.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - April 11, 2008 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement