facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

शादी भले ही एक बार पर फेरे बार-बार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:07 PM IST

अगर आप जिदंगी में एक ही बार होने वाली अपनी शादी और उससे जुड़ी जयमाला या जूता चुराने की रस्मों को फिर से देखना चाहते हैं तो यह मुमकिन हो सकता है।
इसके लिए आपको ज्यादा जद्दोजहद करने की जरूरत नहीं है। बस, अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर बटन आपको दबाना होगा और उसके साथ ही आप अपने जीवनसाथी के साथ एक बार फिर से सात फेरे ले सकेंगे।
जी हां, यह कमाल  है परंपरागत भारतीय विवाह पर आधारित ऑन लाइन गेम बनाने वाली कंपनियों का। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन ऑनलाइन खेलों के प्रति विदेशी दर्शकों की दीवानगी तो सभी हदें पार कर रही है और विदेशी दर्शक संगठित तौर पर होने वाले भारतीय विवाह के मजे बड़े चाव से ले रहे हैं।
7सीज टेक्नोलॉजी के प्रंबध निदेशक एल मारुति का कहना है कि भारतीय विवाह के परंपरागत तरीके पर आधारित इस गेम को विदेशी दर्शकों ने काफी सराहा है। साथ ही उन्होंने उनकी परंपराओं और रीतियों पर आधारित विवाह को भी ऑनलाइन गेम पर उतारने की पेशकश की है।
मारुति ने कहा कि विदेशी दर्शकों की ऐसी मांग को देखते हुए हमने जल्द ही विवाह पर आधारित तीन तरह के खेल लाने की योजना बनाई है। इनमें एक खेल भारतीय दर्शकों और दो दूसरे एशियाई देशों के लिए होंगे। इसके लिए हमने करीब 6 लाख रुपये के निवेश की योजना भी बनाई है। हमें उम्मीद है कि इस साल के मध्य तक ये खेल ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।
7सीज टेक्नोलॉजी के खेल पोर्टल ऑनलाइनरियल-गेम्सडॉटकॉम पर भारतीय विवाह पर आधारित दो खेल ‘वेड डे्रस मैच’ और ‘इंडियन मैट्रिमनी’ उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि इन खेलों को रोजाना खेलने वालों में से 20 फीसदी विदेशी है।
मुंबई आधारित ऑनलाइन गेम की कंपनी गेम्स 2 विन के सीईओ अशोक केजरीवाल का कहना है कि शादियों पर आधारित ये ऑनलाइन गेम दूसरे ऑनलाइन खेलों की तरह नहीं है जो बाजार में छाए हुए हैं।
इनको खेलने वाला एक विशेष वर्ग है, इसकी वजह से ऑनलाइन गेमों के राजस्व में सीधी बढ़ोतरी हो रही है। गेम्स 2 विन ने भारत में शादी के दिनों के खत्म होने के साथ ही ‘दि ग्रेट इंडियन अरेंज्ड मैरिज’ और ‘दि ब्राइडल ड्रेस अप’ जैसे ऑन लाइन खेलों की शुरुआत की है।

Advertisement
First Published - March 6, 2009 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement