facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

चेन्नई में बज रही सबसे तेज घंटी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:27 AM IST

अगर आप से पूछा जाए कि मोबाइल फोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल देश कि किस शहर में होता है, तो तपाक से आप कहेंगे कि मुंबई या दिल्ली।
लेकिन नहीं जनाब, इस मामले में चेन्नई बाजी मार ले गया है। यदि शहर की कुल जनसंख्या में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों का प्रतिशत निकाला जाए, तो चेन्नई अव्वल नंबर होगा और उसके बाद मुंबई, दिल्ली तथा कोलकाता का नंबर आएगा।
सेल्युलर ऑपरेटरों के संघ (सीओएआई) से मिले आंकड़ों के मुताबिक चेन्नई में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का प्रतिशत 111 है यानी वहां की कुल आबादी के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल होते हैं।
मुंबई में यह आंकड़ा 90 फीसदी है, जबकि दिल्ली में 83 और कोलकाता में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों का घनत्व महज 67 फीसदी है। ये आंकड़े फरवरी के महीने में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या से निकाले गए हैं और इनमें जीएसएम तथा सीडीएमए दोनों शामिल हैं।
सीओएआई के महासचिव टी वी रामचंद्रन का इस मामले में कहना है, ‘शुरुआत में मोबाइल को लेकर चेन्नई में इतना खुला रवैया नहीं था। लेकिन पिछले कुछ सालों में शहर में मोबाइल ग्राहकों के आंकड़े में बेतहाशा तेजी आई है।’
इन आंकड़ों पर दूरसंचार कंपनियों का कहना है कि यह आंकड़े बेहद चनौतीपूर्ण हैं। खासकर उन नई कंपनियों के लिए जो इन शहरों में अपनी पैठ बनाना या बढ़ाना चाह रही हैं। एक आला दूरसंचार कंपनी के अधिकारी कहते हैं, ‘नई कंपनियों को इन शहरों में नये ग्राहक बनाने में बहुत मुश्किल आने जा रही है।’
चेन्नई में सबसे ज्यादा होता है सेलफोन का इस्तेमाल
चेन्नई में मोबाइल इस्तेमाल करने वालों का आंकड़ा आबादी का 111 फीसदी
इसके बाद आते हैं मुंबई, दिल्ली और कोलकाता
मोबाइल ऑपरेटरों की 25 फीसदी कमाई मेट्रो शहरों से

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 1:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement