facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

आईपीटीवी को मिल गई मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:04 PM IST

सरकार ने मौजूदा चैनल डाउन लिंकिंग दिशा-निर्देशों में बदलाव को मंजूरी दे दी, ताकि प्रसारक, इंटरनेट प्रोटोकॉल टीवी (आईपीटीवी) के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को कंटेंट मुहैया करा सकें।


इससे आईपीटीवी कंपनियों के लिए संस्थागत नीति का ढांचा सुनिश्चित होगा और इस सेवा के व्यावसायिक स्वरूप का रास्ता साफ होगा। ट्राई ने इस बाबात कुछ महीने पहले ही सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को अपनी सिफारिश भेजी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

सरकारी कंपनियां एमटीएनएल और बीएसएनएल समेत निजी क्षेत्र की भारती एयरटेल और आरकॉम आईपीटीवी सेवा लाने की योजना बना रही हैं। एमटीएनएल और बीएसएनएल ने पहले ही इस सेवा को शुरू कर दिया है। आईपीटीवी एक केबल टीवी प्रसारण मंच है, जिसका उपयोग उच्च गति के इंटरनेट कनेक्शन के लिए किया जाता है। इससे पहले प्रसारकों को सिर्फ केबल और डीटीएच के जरिए फीड बांटने की अनुमति थी।

Advertisement
First Published - August 21, 2008 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement