facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

जेवर में HCL-Foxconn चिप प्लांट को मिली मंजूरी, बनेगा बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

Advertisement

संयुक्त उपक्रम की यह आउटसोर्स्ड एसेंबली ऐंड टे​स्टिंग (ओएसएटी) इकाई हर महीने 20,000 वैफर तक असेंबल करेगी और इसकी डिजाइन उत्पादन क्षमता 3.6 करोड़ यूटिन प्रति महीने होगी।

Last Updated- May 14, 2025 | 10:32 PM IST
semiconductor Chip
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में 3,700 करोड़ रुपये की लागत वाले एचसीएल ग्रुप-फॉक्सकॉन संयुक्त उपक्रम के चिप एसेंबली संयंत्र को मंजूरी प्रदान कर दी है।

संयुक्त उपक्रम की यह आउटसोर्स्ड एसेंबली ऐंड टे​स्टिंग (ओएसएटी) इकाई हर महीने 20,000 वैफर तक असेंबल करेगी और इसकी डिजाइन उत्पादन क्षमता 3.6 करोड़ यूटिन प्रति महीने होगी। इस संयंत्र से करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

वैष्णव ने कहा, ‘यह संयंत्र मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल और अन्य ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगा, जिन्हें डिस्प्ले यूनिट की आवश्यकता होती है। भारत के लिए ऐसे संयंत्र की जरूरत थी क्योंकि देश में इलेक्ट्रॉनिक निर्माण हाल के वर्षों में कई गुना बढ़ा है। डिस्प्ले ड्राइवर चिप मौजूदा इकोसिस्टम में प्रमुख घटकों में से एक है।’उन्होंने कहा कि संयंत्र इन चिप को इकट्ठा करने के लिए वेफर-लेवल टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा। इंडिया से​मीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह छठी परियोजना है।  

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement