facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा

फ्रीडा बन गई मिलियनेयर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:40 PM IST

स्लमडॉग मिलियनेयर की स्टार फ्रीडा पिंटो को ऑस्कर का असली फायदा मिलता दिख रहा है।
पिंटो जल्द ही एंथनी हॉपकिंस, नाओमी वाट्स और जोश बर्लिन जैसे मशहूर हॉलीवुड सितारों के बीच अपनी चमक बिखेरेंगी। दरअसल उन्हें नामचीन हॉलीवुड फिल्मकार वुडी ऐलन की अगली फिल्म में भूमिका मिल गई है।
वुडी की फिल्म विकी क्रिस्टीना बार्सिलोना के लिए इस साल स्पेनिश अभिनेत्री पेनलोप क्रूज को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का ऑस्कर मिला है। पिंटो को इस भूमिका के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये की रकम भी मिलेगी।
मतलब साफ है, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, कैटरिना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी चर्चित अदाकाराओं को पीछे छोड़कर पिंटो जल्द ही सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भारतीय तारिका बन जाएंगी। करीना और कैटरिना को इस समय एक फिल्म के लिए 6 से 8 करोड़ रुपये मिलते हैं।
रिकॉर्ड दर्शक
एआर रहमान जब लॉस एंजलिस के कोडक थियेटर में सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का अवॉर्ड ले रहे थे तब देश भर में तकरीबन 33 लाख दर्शक केबल टेलीविजन के जरिये उनको देख रहे थे।
इस समारोह का सीधा प्रसारण करने वाले चैनल स्टार मूवीज का भी कहना है कि सोमवार को पिछले दस सालों में चैनल की रेटिंग सबसे ज्यादा रही। सुबह साढ़े छह बजे से प्रसारण होने के बावजूद रिकॉर्ड दर्शकों ने इसे देखा।

Advertisement
First Published - February 25, 2009 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement