facebookmetapixel
Advertisement
ATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचा

खामी सुधारो वरना बंद करो ब्लैकबेरी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:01 PM IST

ब्लैकबेरी सेवा के उपयोग में सुरक्षा खामियों के कारण जांच के दायरे में आने मद्देनजर सरकार ने दूरसंचार कंपनियों को चेतावनी दी है कि वे 15 दिनों के अंदर जरूरी सुरक्षा प्रणाली का लागू करें या फिर सेवा बंद कर दें।


दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संबंधित सेवा प्रदाताओं को कनाडा के ब्लैकबेरी लाइसेंसर रीसर्च इन मोशन (रिम) के अधिकारियों से बातचीत करें, ताकि देश में पूरी तौर पर सुरक्षित सेवा प्रदान की जा सके। गौरतलब है कि यदि यह सेवा बंद की जाती है तो ब्लैकबेरी के चार लाख से ज्यादा उपभोक्ता इस सेवा से वंचित हो जाएंगे, जिसके जरिए ई-मेल का उपयोग एसएमएस की तरह किया जा सकता है।


हालांकि दूरसंचार सचिव ने हाल ही में कहा था कि सरकार इस मामले को सुलझाना चाहती है।उधर, संपर्क करने पर ब्लैकबेरी सेवा के लाइसेंसर रिम के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा कि विश्व भर के 130 देशों में रिम संचालन करती है और वहां की सरकारों की नियामक जरूरतों का आदर करती है। रिम किसी भी देश के गोपनीय नियामक मामलों या अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती है।


दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने यह भी कहा था कि देश की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है और किसी भी कीमत पर इसकी कुर्बानी नहीं दी जा सकती।


भारत दूसरा बड़ा वायरलेस नेटवर्क


दूरसंचार नियामक  ट्राई ने कहा कि भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा वायरलेस नेटवर्क बन जाएगा, जिसके ग्राहकों की संख्या अप्रैल तक 30 करोड़ हो जाएगी। भारत के वायरलेस ग्राहकों की संख्या अमेरिका से ज्यादा हो जाएगी और देश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा वायरलेस नेटवर्क बन जाएगा। चीन विश्व का सबसे बड़ा वायरलेस नेटवर्क है।

Advertisement
First Published - March 25, 2008 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement