facebookmetapixel
Advertisement
पहली स्कीम लॉन्च होने के 8 महीने में अबक्कस म्युचुअल फंड का AUM ₹10,000 करोड़ के पाररियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY

बच्चों को लुभाने आ रही डिज्नी की कॉमिक बुक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:01 AM IST

मिकी माउस और डॉनल्ड डक किरदारों को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने वाली कंपनी वॉल्ट डिज्नी कंपनी (इंडिया) की डिज्नी पब्लिशिंग वर्ल्डवाइड (इंडिया) ने डिज्नी कॉमिक बुक प्रकाशित करने के लिए प्रकाशक जूनियर डायमंड के साथ लाइसेंस के लिए करार की घोषणा की है।
डिज्नी की ये कॉमिक किताबें अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी उपलब्ध होंगी। डिज्नी के मिकी माउस और डॉनल्ड डक पर बनने वाली 32 पेज की कॉमिक बुक की कीमत 25 रुपये होगी।
डिज्नी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की क्षेत्रीय निदेशक रोशनी बक्शी का कहना है, ‘हर महीने हम इन दोनों पात्रों के लिए 50,000-50,000 किताबें प्रकाशित करेंगे और हर महीने मिकी और डॉनल्ड के बैनर तले इन्हें पेश करेंगे।’
कॉमिक बुक को लॉन्च करने के साथ ही पहले महीने में डिज्नी की योजना 10,000 स्थानों पर इन्हें उपलब्ध कराने की है। साथ ही डिज्नी की योजना राजकुमारी के पात्र पर आधारित किताबों को भी पेश करने की है। इन कॉमिक बुक्स में स्नोवाइट एवं सात बोने और सिन्ड्रेला भी शामिल हो सकती हैं।
बक्शी का कहना है, ‘हालांकि हम भारत से सामग्री नहीं ले रहे हैं, लेकिन हम इस बात से भी इनकार नहीं करते कि निकट भविष्य में पाठकों को ध्यान में रखते हुए कॉमिक बुक का रूप स्थानीय हो सकता है।’ इसके साथ ही दक्षिण भारतीय बाजार के लिए ये कॉमिक किताबें स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएंगी।
डिज्नी पब्लिशिंग वर्ल्डवाइड बच्चों की पत्रिकाओं की दुनियाभर में 27.4 करोड़ प्रतियां छापती है और सालाना बच्चों की लगभग 12 करोड़ किताबें बेचती है। बक्शी का कहना है, ‘हमारे आंतरिक शोध दल ने बताया है कि 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे कॉमिक बुक्स को पढ़ने के योग्य हैं, इन किताबों में मुहैया कराए जाने वाली सामग्री उन्हें व्यस्त रखने के लिहाज से काफी है।’
चार मासिक पत्रिकाएं प्रकाशित करने वाली प्रकाशक डायमंड कॉमिक्स स्कूलों की छुट्टी पड़ जाने पर इन कॉमिक बुक्स को बुकस्टोरों में उपलब्ध कराएगा। न्यूयॉर्क की डिज्नी पब्लिशिंग के पास दुनियाभर में 80 से भी ज्यादा देशों में 340 से भी अधिक किताबें हैं।

Advertisement
First Published - April 22, 2009 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement