facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

चीनी कंपनियों की राह मुश्किल

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:15 AM IST

चीन की बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी हुआवे टेक्नोलॉजीज के संस्थापक रेन जेंगफेई की वैश्विक महत्त्वाकांक्षाओं का अंदाजा दक्षिणी चीन में कंपनी के एक नए परिसर की इमारतों को देख पर लगाया जा सकता है जहां की इमारतें यूरोपीय शहरों की इमारतों की नकल हैं।
शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक की परिचालक कंपनी बाइटडांस के संस्थापक जैंग यिमिंग ने अपने पेइचिंग के मुख्यालय पर कई पोस्टर लगवाएं हैं जिनमें गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट की किताब, ‘हाउ गूगल वक्र्स’ का कवर भी शामिल है और उन्होंने कहा है कि वह एक ऐसी वैश्विक कंपनी बनाएंगे जो अमेरिका की दिग्गज तकनीकी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेगी।
अमेरिका के तकनीकी प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए चीन की महत्त्वाकांक्षाओं का सबसे बेहतर तरीके से मिसाल देने वाली इन दो कंपनियों के लिए गतिरोध जैसी स्थिति बनी है क्योंकि चीन के तनावपूर्ण संबंध अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन सहित कई देशों से बन रहे हैं।
दुनिया में अपनी तकनीक से दबदबा रखने वाली चीन की कंपनियों में ड्रोन निर्माता डीजेआई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी मेगवी, सेंसटाइम और आईफ्लाइटेक, सर्विलांस कैमरा वेंडर हिकविजन और ई-कॉमर्स समूह अलीबाबा ग्रुप भी शामिल हैं जिन्हें अपना बाजार खोना पड़ रहा है। छोटी कंपनियों को भी दोबारा विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
अमेरिका और भारत में काम कर रहे चीन के एक स्टार्टअप के संस्थापक कहते हैं, ‘अब हम जो अनुभव कर रहे है वह अभूतपूर्व है।’ अब वह अपना कारोबार समेटने पर विचार कर रहे हैं।
भारत के साथ भी चीन का सीमा विवाद जारी है और कथित तौर पर चीनी तथा भारतीय सेना के बीच हुई झड़प के बाद सरकार ने चीन के 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया।
अब चीन की दिग्गज तकनीकी कंपनियों के अनुबंध रद्द किए जा रहे हैं, उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और निवेश में बाधाएं दिखने के साथ ही कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं।
बाइटडांस को टिकटॉक बेचने के लिए मजबूर किया जा सकता है। भारत ने इस शॉर्ट वीडियो ऐप पर प्रतिबंध लगाया है और विश्लेषकों का कहना है कि यह वैश्विक उत्पाद कम से कम 20 अरब डॉलर का है।
अलीबाबा समूह ने यूसी वेब की सहायक कंपनी के कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है क्योंकि सरकार ने इसके लोकप्रिय मोबाइल वेब ब्राउजर पर प्रतिबंध लगा दिया। डीजेआई ने आईपीओ की योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

Advertisement
First Published - July 27, 2020 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement