facebookmetapixel
Advertisement
बदलती जरूरतों के हिसाब से बदलते रहेंगे पेंशन के नियम, सरकार ने कहा: समय-समय पर होगी समीक्षापहली स्कीम लॉन्च होने के 8 महीने में अबक्कस म्युचुअल फंड का AUM ₹10,000 करोड़ के पाररियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सन

कैरियर लॉन्चर खोलेगा नया विश्वविद्यालय

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:11 AM IST

मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) परीक्षा की तैयारी कराने वाला प्रमुख संस्थान कैरियर लॉन्चर 2010 तक इंडस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना बना रहा है।
इस विश्वविद्यालय से बिजनेस, मीडिया और पाक कला जैसे क्षेत्रों के लगभग पांच विशेष स्कूलों को जोड़ा जाएगा। कैरियर लॉन्चर के अध्यक्ष एवं संस्थापक सत्य आर नारायणन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘यह विश्वविद्यालय उद्यमिता और नेतृत्व पर विशेष जोर देकर लिबरल आर्ट से लेकर विज्ञान के उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।’
इस नए विश्वविद्यालय की स्थापना पर तीन साल में 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। ग्रेटर नोएडा में इस कैम्पस में 2000 छात्रों के ठहरने की सुविधा होगी। संस्थान ने निर्माण की दिशा में पहला कदम पिछले साल उस वक्त उठाया जब इसने इंडस वर्ल्ड स्कूल ऑफ बिजनेस (आईडब्ल्यूएसबी) की स्थापना की थी। पहले बैच में 47 छात्र शामिल हैं।
कैरियर लॉन्चर ने इस साल आईडब्ल्यूएसबी में छात्रों की भागीदारी दोगुना किए जाने की योजना बनाई है। नारायणन ने कहा, ‘एक्जीक्यूटिव एजूकेशन प्रोग्राम के साथ-साथ दो-तीन साल की अवधि वाले पांच पाठयक्रमों के साथ हम सभी छात्रों को आवास सुविधा मुहैया कराएंगे।’
कैरियर लॉन्चर ने आईडब्ल्यूएसबी के अधीन पिछले साल पांच स्कूल खोले। इसने 2012 तक प्राथमिक शिक्षा सेगमेंट – प्ले स्कूल, इंडस वर्ल्ड स्कूल और रूरल स्कूल -में 100 से अधिक स्कूल खोलने की योजना बनाई है। ऐसे ही कई और स्कूल दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगले दो साल में देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में परीक्षा तैयारी केंद्र स्थापित किए जाने की भी योजना है। मौजूदा समय में संस्थान के संकाय सदस्यों की संख्या 17 है और इसने नए लोगों, शिक्षा क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों और शिक्षाविदों को जोड़े जाने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - April 13, 2009 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement