facebookmetapixel
Advertisement
Q1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट में

भारतीयों के लिए अमेरिकी वीजा में भारी बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:40 AM IST

अब भारतीयों को अमेरिका की यात्रा करने में सहूलियत हो जाएगी। दरअसल, अमेरिका जाने वालों के लिए वीजा में 80 प्रतिशत का इजाफा किया जा रहा है।


इस बात की जानकारी कंसल्टेंट निदेशक माइकल एस ओवेने ने मुंबई में दी। पिछले साल कुल 2.26 लाख वीजा जारी किए गए थे जो पिछले साल की 1.25 लाख के मुकाबले कही ज्यादा थी।

इंडो-अमेरिकन चैंबर्स द्वारा आयोजित लिंकन मेमोरियल लेक्चर के मौके पर ओवेन ने कहा कि सरकार से सरकार की नजदीकियों से ज्यादा मायने लोगों से लोगों की नजदीकियां है। उन्होंने कहा कि शीत युद्ध के बाद भारत और अमेरिका एक-दूसरे के काफी करीब आए हैं।

उनका मानना है कि बिल क्लिंटन की भारत यात्रा दोनों देशों को करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। यहां तक कि क्लिंटन का मानना था कि आनेवाले वर्षों में भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शुमार होने की काबिलियत रखता है। भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते के अलावा भी बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जिसकी वजह से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया है। दोनों देश कृषि के ज्ञान के आदान-प्रदान, अंतरिक्ष सहयोग कार्यक्रम और सैन्य सहयोग में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।

कनाडा से भी अपील

भारत ने कनाडा से आग्रह किया है कि वे भारतीय छात्रों के लिए वीजा की शर्तों को थोडा लचीला करे। भारत ने कहा कि आक्रामक रणनीति को बढावा देने के लिए शिक्षा, रोजगार और अप्रवास को स्वीकार करना होगा और इस बावत छात्रों की आवाजाही के लिए शर्तों को आसान बनाना होगा।

Advertisement
First Published - June 3, 2008 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement