facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

ऐपल स्टोर की नजर भारत में विस्तार पर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:06 AM IST

ब्रांडेड पारंपरिक आउटलेटों का नेटवर्क ऐपल स्टोर अब भारत में आईफोन विनिर्माता के लिए बाजार उपस्थिति बढ़ाने के लिए अगला बड़ा कदम उठाएगा। ऐपल के वैश्विक मुख्य कार्याधिकारी टिम कुक का कहना है कि 2020 के अंत में स्थानीय बाजार में शानदार बिक्री दर्ज करने के बाद अब कंपनी आगामी विस्तार की राह पर तेजी से बढ़ रही है।
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए रीफर्बिश्ड आईफोन पर ध्यान देने वाला यह ब्रांड अब भारत में बड़ी बाजार भागीदारी हासिल करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर जोर दे रहा है। 2019 के अंत में अपनी नई बाजार रणनीति अपनाने के बाद से ऐपल ने अपने परिचालन तथा बाजार उपस्थिति में बड़ा सुधार दर्ज किया है। त्योहारी सीजन में अपने इंडिया ऑनलाइन स्टोर की सफल पेशकश ने भी उसकी ताजा सफलता में अहम योगदान दिया है।
कुक ने कहा, ‘मैंने कई बाजारों पर ध्यान दिया है जिनमें से भारत एक है, और यहां हमारी भागीदारी अभी काफी कम है। इसमें एक साल पहले की तिमाही से सुधार आया है, हमारा व्यवसाय इस अवधि में करीब दोगुना हुआ है। इसलिए हम यहां प्रगति को लेकर बेहद अच्छी स्थिति में हैं। हमने पिछली तिमाही में ऑनलाइन स्टोर पर ध्यान केंद्रित किया।’
हालांकि कुक ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए ऐपल के बिक्री संबंधित आंकड़े के बारे में नहीं बताया, लेकिन विश्लेषक फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च का मानना है कि ऐपल ने इस अवधि के दौरान करीब 15 लाख आईफोन की डिलिवरी की, जो पूर्ववर्ती वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 100 प्रतिशत ज्यादा है। साइबरमीडिया रिसर्च ने कहा है कि स्मार्टफोन बाजार में ऐपल की भागीदारी दिसंबर तिमाही में दोगुनी बढ़कर चार प्रतिशत हो गई।
आईफोन 11 और आईफोन एक्सआर जैसे नए मॉडलों के लिए कीमत कटौतीऔर सस्ते आईफोन एसई मॉडलों के जरिये ऐपल ने प्रीमियम सेगमेंट (35,000 रुपये से ऊपर) में दबदबा बनाया है। आईडीसी के अनुसार, दिसंबर तिमाही के दौरान प्रमुख 50 भारतीय शहरों में से 49 में ऐपल बाजार दिग्गज रही।
कुक ने कहा, ‘हम भविष्य में रिटेल स्टोरों पर ध्यान देंगे और इसलिए यह एक अन्य बड़ी पहल होगी।’ सूत्रों के अनुसार, कंपनी का पहला स्टोर मुंबई में तैयार हो रहा है और उसके बाद बेंगलूरु तथा दिल्ली में इनकी शुरुआत की जाएगी। सितंबर के अंत में अपना इंडिया ऑनलाइन स्टोर और अक्टूबर में नया आईफोन पेश किए जाने से पहले ऐपल की बिक्री में अच्छा इजाफा दर्ज किया गया। जुलाई-सितंबर की अवधि में करीब 800,000 आईफोन की बिक्री हुई थी, जो उस समय तक एक तिमाही के लिए सर्वाधिक आंकड़ा था। आईफोन और मैकबुक की शानदार बिक्री से कंपनी को राजस्व बढ़ाने में मदद मिली।

Advertisement
First Published - January 28, 2021 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement