facebookmetapixel
Advertisement
देश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरात

20 नहीं उन्नीस

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:11 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण का पहला दिन पिछले साल के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और रनरअप चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही मायूसी भरा नहीं रहा, बल्कि विज्ञापदाताओं और मीडिया प्लानर्स के लिए भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।
आईपीएल-1 के पहले मुकाबले को जितनी रेटिंग मिली थी उसके मुकाबले केपटाउन में खेले पहले मुकाबले की रेटिंग 16 फीसदी कम मापी गई और यही बात इनकी परेशानी बढ़ा रही है।
टीवी ऑडियंस के आंकड़े जुटाने वाली एजेंसी एमैप के आंकड़ों के मुताबिक केपटाउन में आईपीएल-2 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पहले मुकाबले की टेलीविजन रेटिंग 3.6 फीसदी रही जबकि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले की रेटिंग 3.8 फीसदी रही।
इसके मुकाबले में आईपीएल-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए पहले मुकाबले की रेटिंग 4.3 फीसदी रही थी। तकरीबन 8.6 करोड़ केबल वाले घरों में से 6 मेट्रो शहरों के 15 वर्ष की उम्र से अधिक के दर्शकों से यह आंकड़े जुटाए गए हैं।
वैसे आईपीएल-2 की पहले दिन की रेटिंग कम होने से मीडिया एजेंसियों को कोई अचंभा नहीं हुआ है। हवास मीडिया एजेंसी की सीईओ अनिता नैय्यर कहती हैं, ‘हम दो वजहों से आईपीएल-2 की रेटिंग में कमी आने का अंदाज लगा रहे हैं। पहली तो यह कि कई रियलिटी शो के बाद के संस्करण पहले वाले की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाते। दूसरी वजह यह है कि इस बार आईपीएल का आयोजन देश में न होकर दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है।’

Advertisement
First Published - April 20, 2009 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement