facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

Interview: सार्वजनिक क्षेत्रों पर ध्यान जल्द बड़ी घोषणाएं करेगी oracle

Advertisement

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Oracle ने इस साल भारत में अपने 30 साल पूर कर लिए हैं।

Last Updated- July 09, 2023 | 10:52 PM IST
Oracle Layoffs

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल (Oracle) ने इस साल भारत में अपने 30 साल पूर कर लिए हैं। कंपनी भारतीय प्रौद्योगिकी के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भागीदार रही है। यहां कंपनी के पास 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20,000 से अधिक ग्राहक हैं और इसका प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म भारत के वित्तीय क्षेत्रों को मजबूती प्रदान कर रहा है।

ओरेकल इंडिया तथा नेटसुइट जापान और एशिया पैसिफिक (जैपेक) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक शैलेंद्र कुमार ने वीडियो साक्षात्कार में शिवानी शिंदे से कहा कि भारत कंपनी के लिए तेजी से उभरता बाजार है। संपादित अंशः

आप भारत में पिछले 30 वर्षों की ओरेकल की यात्रा को कैसे देखते हैं?

यह काफी संतोषजनक यात्रा रही है। हमारे पास उद्यमों, छोटे और मझोले व्यवसायों और सार्वजनिक क्षेत्रों के 20,000 से अधिक ग्राहक हैं। हमारे पास 45,000 से अधिक कर्मचारियों की टीम है। हम ओरेकल के मुख्यालय के बाहर एकमात्र ऐसे बाजार हैं, जो घरेलू के साथ-साथ दुनिया भर के ग्राहकों के लिए बिक्री, मार्केटिंग, कंसल्टेंट्स, सहायता और शिक्षा संचालन सहित सभी विभागों में हैं।

भारत में ओरेकल के लगभग सभी उत्पादों में इंजीनियरों और डेवलपरों की एक समर्थित टीम रहती है। हम डेटाबेस, मिडलवेयर और बिजनेस ऐप्लिकेशन के बारे में बातें करते हैं।

हाल के दिनों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि दो क्लाउड क्षेत्रों की स्थापना रही है। साल 2019 में मुंबई में और मई 2020 में हमने हैदराबाद में क्लाउड क्षेत्र स्थापित किए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र हमारे प्रमुख केंद्रों में से है। आप जल्द ही कई घोषणाएं सुनेंगी। अभी हमारी साझेदारी नीति आयोग, कार्गो एक्सचेंज, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, डाक विभाग और वित्त विभाग के साथ है।

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में क्या बदलाव आए हैं? वैश्विक स्तर पर ओरेकल के लिए यह कितना महत्त्वपूर्ण हो गया है?

हमने साल 2012-23 में सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (सास) के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद फ्यूजन इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग, फ्यूजन ह्युमन कैपिटल मैनजमेंट और ग्राहक अनुभव मंच पर काम किया। भारत या फिर पूरे एशिया-प्रशांत के लिए कारोबार की गति की अगर बात करें तो वे सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक हैं।

क्लाउड अपनाने से अपने कारोबार पर क्या असर पड़ा?

हमने तीन वर्षों में अपने क्लाउड कारोबार को दोगुना किया है, खासकर ओसीआई। हमने पिछले साल क्लाउड का 100 फीसदी उपयोग देखा है। हमारी क्लाउड नवीनीकरण पूरे साल के दौरान 74 फीसदी से अधिक रहीं। हमारी क्लाउड ऐट कस्टमर पेशकश में पिछले साल की अपेक्षा 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

ओरेकल का सार्वजनिक क्षेत्रों पर अधिक ध्यान रहा है। वहां तकनीक की खरीद कैसे बदली हैं?

इस साल सार्वजनिक क्षेत्र में दोगुना से अधिक की वृद्धि हुई है। कारोबारी चर्चाओं की तरह ही तकनीकी मूल्याकंन भी काफी अधिक पारदर्शी हो गया है।

ओरेकल जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को कैसे देख रही है?

शायद 20 फीसदी ने क्रियान्वयन शुरू कर दिया है और 80 फीसदी अभी भी मूल्यांकन कर रहे हैं। अगले 6 से 8 महीनों में सभी संस्थान अपने ऐप्स के लिए एआई का उपयोग करने लगेंगे।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement