facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

जियो में इंटेल कैपिटल ने खरीदा 0.39 फीसदी हिस्सा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:20 AM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अपनी सहायक डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉम्र्स में 0.39 फीसदी हिस्सा इंटेल कैपिटल को 1,894.50 करोड़ रुपये में बेचने की आज घोषणा की। धन जुटाने की यह ताजा खबर आने से कुछ समय पहले ही आरआईएल ने घोषणा की थी कि वह मार्च 2021 के लक्ष्य से पहले ही कर मुक्त हो गई है। रिलायंस पर 31 मार्च 2020 को 1.61 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज था। इंटेल कैपिटल दुनिया की सबसे बड़ी सेमिकंडक्टर विनिर्माता इंटेल की सहायक है। इंटेल कैपिटल अब सॉविरन फंडों एवं निजी इक्विटी कंपनियों सहित उन अन्य 11 निवेशकों में शामिल हो गई है, जिनकी सामूहिक रूप से जियो प्लेटफॉर्म में 25.09 फीसदी हिस्सेदारी है। 
जियो प्लेटफॉम्र्स ने पिछले दो महीनों में हिस्सेदारी बेचकर 1.17 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं ताकि वह अपने डिजिटल सेवा कारोबार का विस्तार कर सके और ऋण घटाने के अपने लक्ष्य को जल्द पूरा कर सके। रिलायंस के चेरयमैन मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा कि इंटेल कैपिटल का दुनिया की दिग्गज तकनीकी कंपनियों की अहम साझेदार रहने का शानदार रिकॉर्ड रहा है। ऐसे में हम इंटेल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

Advertisement
First Published - July 3, 2020 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement