facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

Infosys ने ग्लोबल कंपनी के साथ 15 साल के लिए किया 1.5 अरब डॉलर का सौदा, शेयर चढ़े

Advertisement

इससे पहले, अमेरिकी चिप मेकर Nvidia ने जेनरेटर एप्लिकेशन डेवलप करने के लिए Reliance Industries और TCS के साथ AI पार्टनरशिप की घोषणा की थी

Last Updated- September 15, 2023 | 1:43 PM IST
Infosys Q4 Results

भारत की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी Infosys ने एक ग्लोबल कंपनी के साथ 15 अरब डॉलर का सौदा किया है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि यह सौदा 15 साल के लिए होगा।

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस सौदे के तहत इंफोसिस कंपनी के प्लेटफार्मों और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉल्यूशंस का लाभ उठाते हुए बेहतर डिजिटल एक्सपीरिएंस और बिजनेस ऑपरेटिंग सर्विस प्रदान करेगी।

हालांकि, Infosys ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह कौन सी कंपनी है जिसके साथ यह सौदा कर रही है।

महीने की शुरुआत में, अमेरिकी चिप मेकर एनवीडिया (Nvidia) ने जेनरेटर एप्लिकेशन डेवलप करने के लिए भारतीय समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries ) और टाटा समूह की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ AI पार्टनरशिप की घोषणा की।

Also Read: SpiceJet ने किया क्रेडिट सुइस को 15 लाख डॉलर का पेमेंट, 3% से ज्यादा चढ़े शेयर

जुलाई में, Infosys ने पांच साल के लिए AI और ऑटोमेशन सर्विस प्रदान करने के लिए एक मौजूदा ग्राहक के साथ 2 अरब डॉलर का समझौता किया था।

बता दें कि कंपनी के शेयर BSE पर दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर 5.10 अंक बढ़कर 1511.85 अंक पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में 0.34% की बढ़ोतरी देखने को मिली।

ब्लूमबर्ग ने बताया कि कंपनी के शेयर ऊंचे स्तर पर थे, जिससे इस साल अब तक Nifty IT index में 15.46% की वृद्धि के मुकाबले स्टॉक का घाटा 0.1% तक कम हो गया है।

Also Read: Xiaomi की सप्लायर कंपनी खोलेगी भारत में प्लांट, सस्ते 5G फोन का बढ़ेगा प्रोडक्शन

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement