facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

रिलायंस और अदाणी ने ग्रीन हाइड्रोजन में बढ़ाया दांव, 382 करोड़ रुपये का भूमि सौदा और 2,800 करोड़ की ट्रांसमिशन डील

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दहेज में 138 एकड़ भूमि अधिग्रहण के जरिए ग्रीन हाइड्रोजन के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत किया

Last Updated- March 21, 2025 | 10:19 PM IST
Green Hydrogen

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने अपने ग्रीन हाइड्रोजन कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए 382 करोड़ रुपये के भूमि सौदे का आज ऐलान किया। इस बीच एक अलग घोषणा में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन ने कहा कि उसे ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना के बिजली पारेषण के लिए 2,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

आरआईएल ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (आरएसबीवीएल) ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वेलस्पन ट्रेडिंग लिमिटेड से नौयान ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (एनटीपीएल) में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

एनटीपीएल (अधिग्रहण के बाद) ने शुक्रवार को 382.73 करोड़ रुपये में नौयान शिपयार्ड (एनएसपीएल) में 74 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए डब्ल्यूसीएल के साथ शेयर खरीद समझौता किया। एनएसपीएल को आरआईएल के दहेज विनिर्माण संयंत्र के पास करीब 138 एकड़ (तटीय भूमि का उपयोग करने के अधिकार के अलावा) क्षेत्र का पट्टा अधिकारी प्राप्त है।

आरआईएल ने कहा, ‘इस भूमि का उपयोग नमक के रख-रखाव, भंडारण और खारा पानी तैयार करने की इकाइयों की स्थापना, संरचनाओं के इंजीनियरिंग निर्माण तथा हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर्स के विनिर्माण सहित अन्य गतिविधियों के लिए किया जाना प्रस्तावित है।’

एक अलग घोषणा में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) ने कहा कि उसने गुजरात में 2,800 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना हासिल की है, जो गुजरात के मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया बनाने के लिए ग्रीन इलेक्ट्रॉनों की आपूर्ति करेगी।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement