facebookmetapixel
Advertisement
मुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहतवित्त मंत्री ने NMP 2.0 का अनावरण किया: ₹16.72 लाख करोड़ के मुद्रीकरण लक्ष्य के साथ नई आर्थिक पहलएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को हरियाणा सरकार का झटका, पैनल से बाहर होने के बाद शेयर 7% लुढ़के

मनी मार्केट अब शाम 7 बजे तक खुलेगा? RBI की बड़ी तैयारी, जानिए क्या होगा बैंकों और निवेशकों पर असर

Advertisement

आरबीआई की वर्किंग ग्रुप सिफारिश: मनी मार्केट की समय-सीमा बढ़ेगी, बांड और फॉरेक्स मार्केट में कोई बदलाव नहीं

Last Updated- May 02, 2025 | 5:37 PM IST
RBI

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा गठित एक वर्किंग ग्रुप ने इंटरबैंक मनी मार्केट के कामकाज का समय बढ़ाने की सिफारिश की है। इस सिफारिश के तहत मनी मार्केट को अब शाम 7 बजे तक खुला रखने का सुझाव दिया गया है, जो फिलहाल शाम 5 बजे बंद हो जाता है।

बैंकिंग सिस्टम की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए सिफारिश

RBI ने यह वर्किंग ग्रुप बाजार की बदलती ज़रूरतों को समझने और अलग-अलग वित्तीय क्षेत्रों के लिए समय में ज़रूरी बदलाव सुझाने के मकसद से बनाया था। ग्रुप का मानना है कि रियल टाइम पेमेंट सिस्टम में बैंकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मनी मार्केट का समय बढ़ाना ज़रूरी है।

वर्किंग ग्रुप ने म्यूचुअल फंड से जुड़े मार्केट रेपो और ट्राई-पार्टी रेपो मार्केट के लिए भी समय बढ़ाने का सुझाव दिया है। अभी मार्केट रेपो दोपहर 2:30 बजे तक खुला रहता है और ट्राई-पार्टी रेपो 3 बजे तक। सिफारिश की गई है कि इनका समय बढ़ाकर शाम 4 बजे तक किया जाए।

बांड और फॉरेक्स मार्केट के समय में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, सरकारी बॉन्ड और विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) बाजार की टाइमिंग में बदलाव की जरूरत नहीं समझी गई है, इसलिए इनकी मौजूदा समय-सारणी बनी रहेगी। RBI ने कहा है कि इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेने से पहले वह मई महीने के अंत तक सभी संबंधित पक्षों से सुझाव आमंत्रित करेगा। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 5:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement