facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजीमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारी

PVR-Inox ने बॉक्स ऑफिस पर कर डाली ब्लॉकबस्टर वापसी

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर ओपेनहाइमर, बार्बी, मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन, गदर 2, ओएमजी 2 और जेलर जैसी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया

Last Updated- September 03, 2023 | 9:54 PM IST
PVR Inox shares fell 8%, reached 44 month low PVR Inox का शेयर 8% लुढ़का, 44 महीने के निचले स्तर आया

हाल के दिनों में एक से बढ़कर ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिलीज होने से पीवीआर-आईनॉक्स ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शेयर बाजार में मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर के शेयर पिछले एक महीने के दौरान 16 फीसदी चढ़ गए हैं जबकि एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

गदर 2, जेलर और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों के मजबूत बॉक्स ऑफिस संग्रह (वैश्विक बॉक्स ऑफिस संग्रह करीब 1,370 करोड़ रुपये रहा) के कारण अब विश्लेषक भी हाल के दिनों में शेयर को लेकर आशान्वित हो गए हैं।

निकट अवधि में स्टॉक की किस्मत के बारे में आशावादी हो गए हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिटेल रिसर्च के प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2023-24 (वित्त वर्ष 2024) की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में एक मजबूत शुरुआत देखी गई। इसमें बॉक्स ऑफिस पर ओपेनहाइमर, बार्बी, मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग पार्ट वन, गदर 2, ओएमजी 2 और जेलर जैसी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल अभी और अच्छी फिल्में आएंगी। इससे उम्मीद जताई जा रही है पीवीआर-आईनॉक्स टिकटों की बिक्री से फायदा में रहेगा क्योंकि अब दर्शक सिनेमाघरों का रुख फिर से करने लगे हैं।’

सैमको सिक्योरिटीज (SAMCO Securities) के शोध विश्लेषक सिद्धेश मेहता ने स्टॉक पर तेजी का रुख दोहराया है और कहा है कि फुटफॉल में पुनरुत्थान, औसत टिकट मूल्य में वृद्धि, विलय तालमेल और दूसरी तिमाही में सकारात्मक परिदृश्य पीवीआर-आईनॉक्स के लिए अच्छा संकेत है।

Advertisement
First Published - September 3, 2023 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement