facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

PM Kisan Yojana: सीमा पर किसानों को जल्द मिलेगा पीएम-किसान लाभ, राज्य से प्रमाणन के बाद

Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीमावर्ती और बाढ़ प्रभावित किसानों को पीएम-किसान, मनरेगा, आवास योजना और जीएसटी कटौती का लाभ जल्द मिलेगा।

Last Updated- September 20, 2025 | 10:49 AM IST
PM Kisan Scheme
Representative Image

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा के नजदीक के गांवों में भूमि स्वामित्व के अधिकार से वंचित किसानों को राज्य सरकार द्वारा प्रमाणित होते ही पीएम-किसान योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि योजना की एक किस्त जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे चौहान ने यह कहा है। उन्होंने किसानों और मजदूरों को आश्वासन दिया कि वे मनरेगा के तहत कार्य दिवस को मौजूदा 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिन करने के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि बाढ़ के कारण जो मकान ढह गए हैं, उनके निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धन मुहैया कराया जाएगा और शौचालय के लिए अलग से धन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें करीब 5,101 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना  मिली है और वापस लौटते ही तत्काल इसके लिए सहायता की मंजूरी दे दी जाएगी।

चौहान ने उन खेतों का निरीक्षण किया जहां रेत के जमाव ने खड़ी फसलों को चौपट कर दिया था। इस दौरान चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की कई टीम ने सर्वेक्षण किया है और नुकसान का आकलन करने के लिए रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने रेत की परतों से ढके खेतों को देखा जहां फसलें लहलहाती थीं, लेकिन सब्जियां, बासमती धान, मक्का- सब फसल दफन हो गई है।’

चौहान ने ट्रैक्टर और कृषि उपकरण निर्माताओं से 22 सितंबर से जीएसटी में होने वाली कटौती का लाभ किसानों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कदम से विभिन्न ट्रैक्टर श्रेणियों में कीमतों में 23,000 रुपये से 63,000 रुपये तक की उल्लेखनीय कमी आएगी। चौहान ने कृषि उपकरण निर्माताओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कहा कि जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में कटौती से देश भर के कस्टम हायरिंग सेंटर में कृषि मशीनरी सस्ती हो जाएगी।

Advertisement
First Published - September 20, 2025 | 10:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement