facebookmetapixel
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने छीना ट्रंप का ‘ट्रेड बाजूका’, क्या अब बेअसर होगी राष्ट्रपति की टैरिफ वाली धमकी?Mission $1 Trillion: योगी आदित्यनाथ विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए सिंगापुर-जापान रवानारूसी तेल पर कड़े प्रतिबंधों का असर: क्या सऊदी अरब फिर बनेगा भारत का नंबर वन सप्लायर?Credit Card New Rules: 1 अप्रैल से बदलेगा क्रेडिट कार्ड गेम, जानिए 5 नए इनकम टैक्स नियमइस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंड

फरवरी में भारत के निजी क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार, HSBC फ्लैश PMI 59.3 के साथ तीन महीने के उच्च स्तर पर

Advertisement

सूचकांक 50 से ऊपर प्रसार और इससे नीचे संकुचन का संकेत देता है। लगातार 55वें महीने यह प्रसार के क्षेत्र में बना हुआ है

Last Updated- February 20, 2026 | 9:54 PM IST
Private Sector
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तेजी के कारण भारत में निजी क्षेत्र की गतिविधियां फरवरी में 3 महीने के उच्च स्तर पर रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को जारी एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स फरवरी में बढ़कर 59.3 पर पहुंच गया, जो जनवरी के 58.4 से अधिक है।

सूचकांक 50 से ऊपर प्रसार और इससे नीचे संकुचन का संकेत देता है। लगातार 55वें महीने यह प्रसार के क्षेत्र में बना हुआ है।

फ्लैश पीएमआई से चल रहे महीने के विनिर्माण, सेवाओं और कंपोजिट पीएमआई के आंकड़ों के अग्रिम संकेत मिलते हैं। अंतिम पीएमआई के आंकड़े इसके एक हफ्ते बाद जारी होते हैं।

सामान्यतया फ्लैश पीएमआई में कुल पीएमआई सर्वे की प्रतिक्रियाओं का 80 से 90 प्रतिशत शामिल होता है। इसका इस्तेमाल अंतिम आंकड़ों में होता है।  

सर्वे में कहा गया है, ‘फरवरी के दौरान भारत की निजी क्षेत्र की कंपनियों के कुल नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से उत्पादन बढ़ाने के लिए भर्तियां करनी पड़ी हैं। ’

एचएसबीसी फ्लैश इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई फरवरी में बढ़कर 57.5 हो गया, जो जनवरी में 55.4 था। नवंबर से लेकर जनवरी तक  की गिरावट के बाद ताजा आंकड़े 4 महीने के उच्च स्तर पर हैं।

हालांकि एचएसबीसी फ्लैश इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स  फरवरी में गिरकर 58.4 पर आ गया, जो जनवरी में 58.5 था।

एचएसबीसी में चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘फरवरी में विनिर्माण उद्योग मजबूत हुआ। इसे उत्पादन में वृद्धि और नए घरेलू ऑर्डर का समर्थन मिला है। इसके बावजूद नए निर्यात ऑर्डर की वृद्धि धीमी रही है।  इसके उलट सेवा क्षेत्र में नए निर्यात कारोबार में काफी तेजी देखी गई, जबकि इसका घरेलू ऑर्डर कम हुआ है। ’

यह रिपोर्ट 400 विनिर्माताओं और 400 सेवा प्रदाताओं को भेजी गई प्रश्नावली और उनसे मिले जवाब के आधार पर तैयार की गई है। जनवरी के लिए विनिर्माण पीएमआई की अंतिम रिपोर्ट 2 मार्च को जारी की जाएगी, जबकि सेवा और कंपोजिट पीएमआई के आंकड़े 4 मार्च को जारी किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - February 20, 2026 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement