facebookmetapixel
मध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आयाट्रंप की शांति पहल से भारत की दूरी, कूटनीतिक संकेत क्या हैं?जयशंकर की चेतावनी: अस्थिर होती दुनिया को अब मजबूत साझेदारियां ही संभालेंगीIndia-EU FTA: दो अरब लोगों का बाजार, भारत के लिए कितना फायदेमंद?लंबे वीकेंड ने बदल दिया भारत का ट्रैवल ट्रेंडIndia UAE Trade: भारत-यूएई व्यापार 100 अरब डॉलर पार, फिर भी घाटा क्यों बढ़ रहा है?किसान पहचान पत्र से ही मिलेगा यूरिया, सरकार चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी नई व्यवस्था₹60 हजार से ₹3.20 लाख तक पहुंची चांदी, अब आगे क्या? मोतीलाल ओसवाल की चेतावनीStocks to watch, Jan 23: IndiGo से लेकर JSW Steel और DLF तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें फोकसStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, हफ्ते के आखिरी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?

Excise Duty: सरकार ने ₹2/ली बढ़ा दी एक्साइज ड्यूटी, क्या पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ेंगे?

अब पेट्रोल पर कुल एक्साइज़ ड्यूटी ₹13 प्रति लीटर और डीज़ल पर ₹10 प्रति लीटर हो जाएगी।

Last Updated- April 07, 2025 | 4:08 PM IST
diesel-petrol

भारत सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी ₹2 प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि यह बदलाव 8 अप्रैल 2025 से लागू होगा। सरकारी आदेश के अनुसार, अब पेट्रोल पर कुल एक्साइज़ ड्यूटी ₹13 प्रति लीटर और डीज़ल पर ₹10 प्रति लीटर हो जाएगी।

पुराना टैक्स हटने के बाद अब नया बदलाव

दिसंबर 2024 में सरकार ने घरेलू कच्चे तेल और विमान ईंधन (जैसे एटीएफ), डीज़ल और पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स हटा दिया था। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए लिया गया था। भारत ने 1 जुलाई 2022 को पहली बार विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया था। यह टैक्स उन कंपनियों पर लगाया गया था जो एनर्जी सेक्टर में ज़्यादा मुनाफा कमा रही थीं।

पेट्रोल-डीज़ल की खुदरा कीमतों में बदलाव नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर नहीं पड़ेगा। पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में आई गिरावट के कारण खुदरा कीमतों में जो कटौती होनी थी, उसकी जगह अब सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी बढ़ा दी है।

First Published - April 7, 2025 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट