facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

विज्ञापन उद्योग की राह डिजिटल की ओर, 2026 में होगी हल्की बढ़त

2026 में विज्ञापन उद्योग में मामूली वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें डिजिटल श्रेणी का दबदबा और योगदान बढ़कर आधा होगा।

Last Updated- November 27, 2025 | 8:58 AM IST
advertising
Representative Image

इस साल की पहली छमाही में धीमी वृद्धि और पैसे वाले खेलों (आरएमजी) पर प्रतिबंध के बाद उद्योग के अधिकारियों को लगता है कि 2026 में समग्र विज्ञापन उद्योग में मामूली वृद्धि देखी जाएगी। यह एक अंक में सीमित होगी और इसे डिजिटल श्रेणी से बल मिलेगा। हालांकि, डिजिटल श्रेणी के दो अंकों में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है क्योंकि इसका योगदान लगातार बढ़ रहा है और अब कुल विज्ञापन खर्च में लगभग आधा योगदान देता है।

उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक, यह तब हो रहा है जब देश में 45 से फीसदी कॉरपोरेट फर्म विज्ञापन के लिए डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता देती हैं।

इस साल फरवरी में डेंटसु ई4एम डिजिटल रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत के विज्ञापन उद्योग को 2025 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। इसके साल के अंत तक 1.1 लाख रुपये के बाजार आकार तक पहुंचने की उम्मीद थी और इसका प्रमुख नेतृत्व डिजिटल श्रेणी द्वारा किए जाने की बात कही गई थी।

हवास की कंपनी पाइवट रूट्स के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी शिबू शिवनंदन ने कहा कि कुल विज्ञापन खर्च में करीब 46 फीसदी हिस्सेदारी डिजिटल श्रेणी के होने की उम्मीद है और अनुमान जताया गया है कि यह 12 से 14 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ रहा है।

हवास मीडिया इंडिया और हवास प्ले के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) उदय मोहन ने बताया कि 2025 में अधिकांश वृद्धि डिजिटल-प्रथम श्रेणियों जैसे वित्तीय प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स और सीधे उपभोक्ता आधारित रोजमर्रा के सामान (एफएमसीजी) वाले ब्रांडों में देखी जाएगी। अगले वर्ष लीनियर टीवी, ओओएच, रेडियो, प्रिंट जैसे पारंपरिक श्रेणियों के निम्न से मध्य एक अंकों में बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, टीवी और आउटडोर विज्ञापन श्रेणी उच्च-प्रभाव वाले कार्यक्रमों और क्षेत्रीय पहुंच से लाभान्वित होते रहेंगी।

मोहन ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अगला साल यानी 2026 में इस साल के मुकाबले में थोड़ा बेहतर होगा, जिसका नेतृत्व अधिक आत्मविश्वासपूर्ण उपभोग वातावरण और सामग्री, खेल और डिजिटल पारिस्थितिकी प्रणालियों में बढ़े हुए ब्रांड खेल द्वारा किया जाएगा। यह वर्ष उद्योग के लिए मध्य-एक अंकों की वृद्धि के साथ समाप्त होगा।’

First Published - November 27, 2025 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट