facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

अक्टूबर में दोपहिया बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, 31.5 लाख यूनिट्स बिकीं

Advertisement

अक्टूबर में भारत में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 31.5 लाख तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा मासिक रिकॉर्ड है।

Last Updated- November 27, 2025 | 9:44 AM IST
two wheeler
Representative Image

भारत के दोपहिया वाहन उद्योग ने इस साल अक्टूबर में अपना अब तक का सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन दर्ज किया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 51.8 फीसदी बढ़कर 31.5 लाख गाड़ियों के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह उछाल सितंबर के आखिरी हफ्ते में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में आई कमी से इसे बल मिला है।

दशहरा और दीवाली के दौरान मजबूत त्योहारी मांग के साथ जीएसटी दरों में कमी ने खरीदारी की गति को तेज किया। इसके अलावा, खेती से आय बढ़ने और अनुकूल मॉनसून से उत्साहित ग्रामीण बाजारों ने शहरी केंद्रों से बेहतर प्रदर्शन किया और इस वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कुल मिलाकर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री स्थिर रही। बिक्री 4 फीसदी बढ़कर 1.44 लाख इकाई हो गई, जिससे कुल दोपहिया खुदरा बिक्री में 6 से 7 प्रतिशत की हिस्सेदारी बनी रही। अपेक्षाकृत उच्च आधार के बावजूद, इस खंड की पहुंच स्थिर बनी हुई है, जिसे मॉडलों के व्यापक चयन, उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार का समर्थन प्राप्त है।

थोक बिक्री की बात करें तो घरेलू प्रेषण मामूली रूप से 1.5 फीसदी की बढ़कर 21 लाख इकाइयों रही, जो पिछले वर्ष इसी महीने में बढ़ी हुई आधार मात्रा के प्रभाव को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement