facebookmetapixel
Advertisement
कुल कॉर्पोरेट आय में निफ्टी 50 का योगदान घटकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर, बड़ी कंपनियों पर बढ़ा दबावडिजिटल पर्सनल लोन में NBFCs की हिस्सेदारी बढ़ी, लेकिन ग्रोथ रफ्तार में आई गिरावटनया WPI और PPI सिस्टम लागू करने की तैयारी, DPIIT 15 जून को जारी करेगा संशोधित महंगाई सूचकांकVedanta Group पर ED का शिकंजा, विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में कंपनी के कई परिसरों में छापेमारीरुपये की गिरावट थामने के लिए ब्याज दरें नहीं बढ़ाएगा RBI, रीपो रेट स्थिर रहने की उम्मीद: एक्सपर्टयूरिया क्षेत्र के लिए नई निवेश नीति को विस्तार देगी सरकार, उत्पादन बढ़ाने के लिए देश में लगेंगे 7 नए प्लांटब्याज दरें बढ़ाकर रुपये को संभालना आत्मघाती साबित हो सकता है, टैक्स नियमों में सुधार जरूरीEditorial: अनिश्चित माहौल में मौद्रिक नीति समिति के सामने महंगाई व विकास दर को संभालने की बड़ी चुनौतीभविष्य के हिसाब से बदलने होंगे शेयर बाजार के नियम, SEBI की स्वायत्तता और नियमों का संतुलन जरूरीAI और सेमीकंडक्टर की रेस में पिछड़ा भारत, ताइवान के बाद अब दक्षिण कोरिया भी शेयर बाजार में निकला आगे

मुनाफे के रनवे पर दौड़ेगी इंडिगो!

Advertisement

विशेषज्ञों ने कहा, स्पाइसजेट के नुकसान में फिसलन के आसार

Last Updated- April 14, 2023 | 11:03 PM IST
IndiGO
BS

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन मार्च 2023 में समाप्त होने वाली चौथी तिमाही में लाभ दर्ज कर सकती है और इस तरह से लगातार दूसरी तिमाही में कंपनी मुनाफा अर्जित करेगी।

पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले ज्यादा हवाई परिवहन, ज्यादा सीटें भरे होने और बेहतर प्रतिफल रहने के कारण यह मुमकिन होगा। हालांकि स्पाइसजेट इस अवधि में नुकसान में फिसल सकती है। विमानन क्षेत्र का यह आकलन ब्रोकरेज फर्मों ने चौथी तिमाही के नतीजे पूर्व समीक्षा में किया है।

देसी हवाई परिवहन में जनवरी-मार्च के दौरान अनुमानित तौर पर क्रमिक आधार पर 5 से 6 फीसदी का इजाफा हुआ है और सालाना आधार पर इसमें 50 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है।

इस क्षेत्र में हवाई परिवहन कोविड-पूर्व स्तर के पार निकल गया है और चौथी तिमाही में यह टिका रहा, जो यात्रा के लिहाज से पारंपरिक तौर पर कमजोर सीजन माना जाता है।

कमजोर सीजन के कारण हालांकि क्रमिक आधार पर यात्री प्रतिफल 11.5 से 12 फीसदी घटने की आशंका है। इलारा सिक्योरिटीज के मुताबिक, सालाना आधार पर हालांकि प्रतिफल वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में 8 फीसदी सुधरा है।

फरवरी में देसी बाजार में हिस्सेदारी में बढ़ोतरी दर्ज करने वाली इंडिगो (जनवरी के 54.6 फीसदी के मुकाबले 55.9 फीसदी) चौथी तिमाही में 864 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ लाभ अर्जित कर सकती है। यह कहना है सेंट्रम इंस्टिट्यूशनल रिसर्च का।

इलारा सिक्योरिटीज और एमके इंस्टिट्यूशनल रिसर्च ने इंडिगो का शुद्ध लाभ क्रमश: 1,134 करोड़ रुपये व 1,167 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है। पिछले साल की समान अवधि में हालांकि इंटरग्लोब एविएशन ने 1,682 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ नुकसान दर्ज किया था, जिसकी वजह ईंधन पर ज्यादा खर्च थी।

इस बीच, इलारा सिक्योरिटीज का अनुमान है कि स्पाइसजेट 293 करोड़ रुपये का शुद्ध‍ नुकसान दर्ज कर सकती है। स्पाइसजेट का पैसेंजर वॉल्यूम हालांकि सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ने का अनुमान है, लेकिन क्रमिक आधार पर यह स्थिर रह सकता है।

इलारा सिक्योरिटीज ने कहा, हम विमानन क्षेत्र को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं क्योंकि उद्योग ने हवाई किराए में मजबूत अनुशासन का प्रदर्शन किया है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी इस क्षेत्र के लिए काफी फायदेमंद है।

हम इंडिगो को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं क्योंकि यह दूसरी छमाही में मांग में होने वाली बढ़ोतरी के 22 फीसदी हिस्से पर कब्जे के लिए बेहतर स्थिति में है और उसके पास नई पीढ़ी के नियो विमान भी हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर विस्तार से इसके मुनाफे में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement