facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

इंडियामार्ट को अदालत से नहीं मिली राहत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:01 AM IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बी2बी मार्केटप्लेस इंडियामार्ट को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है, जिसने अवांछित वाणिज्यिक संदेश पर लगाम कसने की खातिर सरकार की तरफ से बनाए गए नियमों की वैधता को चुनौती दी थी।
उच्च न्यायालय ने आज याचिका के निपटान तक याची को दूरसंचार नियामक ट्राई की कार्रवाई से संरक्षण से देने से इनकार कर दिया और अब इस मामले पर अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। ट्राई व दूरसंचार विभाग को भी नोटिस भेजा गया है और उन्हें अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
यह नियम पिछले सोमवार को प्रभावी हुआ, लेकिन दूरसंचार नियामक ने इसका क्रियान्वयन एक हफ्ते के लिए टाल दिया ताकि कंपनियां नए नियमों पर ध्यान दें। यह नियम ग्राहकों को धोखाधड़ी आदि से संरक्षण के लिए है और अंपजीकृत इकाइयों की तरफ से एसएमएस ब्लॉक करने के लिए एक ढांचा बनाया गया है।
ऑनलाइन बी2बी डायरेक्टरी का संचालन करने वाली इंडियामार्ट इंटरमेश लिमिटेड ने इस महीने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और नियमों में खामी होने का दावा किया था।

Advertisement
First Published - March 15, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement