facebookmetapixel
Advertisement
Q3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियां

India Energy Week 2024: 2028 तक लाभ तिगुना करेगी पेट्रोनेट

Advertisement

पेट्रोनेट प्रोपेन डीहाइड्रोजनेशन संयंत्र में 12,685 करोड़ रुपये का निवेश करके पेट्रो रसासन व्यवसाय में प्रवेश कर रहा है, जो आयातित कच्चेमाल को प्रोपलीन में बदल देगा।

Last Updated- February 09, 2024 | 11:03 PM IST
India Energy Week 2024: Petronet will triple profits by 2028 India Energy Week 2024: 2028 तक लाभ तिगुना करेगी पेट्रोनेट

दुनिया के सबसे बड़े तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात टर्मिनल की संचालक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड 2028 तक शुद्ध लाभ को 3 गुना करने के लक्ष्य के साथ आयात क्षमता तथा पेट्रो रसायन के विस्तार में 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एके सिंह ने इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) के मौके पर कहा कि पेट्रोनेट प्रोपेन डीहाइड्रोजनेशन संयंत्र में 12,685 करोड़ रुपये का निवेश करके पेट्रो रसासन व्यवसाय में प्रवेश कर रहा है, जो आयातित कच्चेमाल को प्रोपलीन में बदल देगा। साथ ही 2,300 करोड़ रुपये की लागत से ओडिशा के गोपालपुर में एलएनजी आयात सुविधा स्थापित करेगा।

इस सप्ताह कतर से प्रति वर्ष 75 लाख टन एलएनजी आयात करने के समझौते को 20 साल के लिए बढ़ाने वाली कंपनी श्रीलंका के कोलंबो में ‘फ्लोटिंग एलएनजी टर्मिनल’ जैसी विदेशी परियोजनाओं में भी निवेश करने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘हमने 1-5-10-40 की रणनीति बनाई है। विस्तार में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10,000 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के साथ पांच साल में कारोबार को एक लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है।’

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement