facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

ideaForge Tech IPO: बाजार में लिस्ट होने को तैयार ‘3 इडिट्स’ के ड्रोन वाली कंपनी, आ रहा है IPO

Advertisement

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक अब बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:24 AM IST
drone, ideaForge Tech IPO

ideaForge Tech IPO: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक अब बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। ये वही कंपनी है जिसका ड्रोन आमिर खान की मूवी ‘3 इंडियट्स’ में किया गया था।

कंपनी अब अपना आईपीओ बाजार में लाने को तैयार है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 26 जून को खुलेगा। हालांकि प्राइस बैंड अभी तक तय नहीं हुआ और आज इसका ऐलान हो सकता है।

इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए प्रमोटर्स और निवेशक भी शेयरों की बिक्री करेंगे।

आइडियाफोर्ज टेक में 33.97 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर्स की है। वहीं सबसे अधिक होल्डिंग फ्लोरीनट्री एंटरप्राइज एलएलपी (11.85 फीसदी) और Celesta Capital II Mauritius (11.42 फीसदी) की है।

IPO की डिटेल्स

आइडियाफोर्ज टेक आईपीओ (ideaForge Tech IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 26 जून से 29 जून तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की है। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 48,69,712 इक्विटी शेयर जारी करने की है।

ideaForge Tech

आइडियाफोर्ज अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम्स (UAS) बनाती है। इसका इस्तेमाल मैपिंग, सिक्योरिटी और सर्विलांस में होता है। इसके दो मुख्य सॉफ्टवेयर हैं- ब्लूफायर लाइव और ब्लूफायर टच।

ब्लूफायर लाइव है जो वीडियो को सुरक्षित तरीके से लाइव स्ट्रीम करने में मदद करता है। दूसरा सॉफ्टवेयर ब्लूफायर टच ग्राउंड कंट्रोल सॉफ्टवेयर है।
यह देश की सबसे बड़ी ड्रोन कंपनी है और वित्त वर्ष 2022 में इसके पास 50 फीसदी मार्केट शेयर था ।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement