facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

Hyundai Motor India ने IPO के लिए SEBI के पास दस्तावेज दाखिल किए

Advertisement

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ हुंदै मोटर कंपनी द्वारा पूरी तरह से 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा

Last Updated- June 15, 2024 | 2:20 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Representative Image

दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

अगर कंपनी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होगा। यह दो साल पहले आए एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को भी पीछे छोड़ देगा।

मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ हुंदै मोटर कंपनी द्वारा पूरी तरह से 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। सूत्रों ने इसी साल फरवरी में पुष्टि की थी कि मूल कंपनी हुंदै मोटर कंपनी आईपीओ के माध्यम से लगभग तीन अरब डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है। वह धन जुटाने के लिए एचएमआईएल में 15-20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। चूंकि यह सार्वजनिक निर्गम पूर्णतः ओएफएस है, इसलिए हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड को आईपीओ से कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

हुंदै मारुति सुजुकी इंडिया के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी है। हुंदै का आईपीओ भारतीय उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

मारुति सुजुकी के वर्ष 2003 में सूचीबद्ध होने के बाद हुंदै प्रारंभिक शेयर बिक्री की पेशकश करने वाली पहली वाहन विनिर्माता कंपनी होगी। इसी सप्ताह इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिली है।

एचएमआईएल ने भारत में 1996 में परिचालन शुरू किया था और वर्तमान में वह विभिन्न खंडों में 13 मॉडल बेचती है।

Advertisement
First Published - June 15, 2024 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement