facebookmetapixel
Advertisement
Narendra Modi का बड़ा प्रस्ताव: 2047 तक विकसित भारत के लिए ‘सुधार साझेदारी चार्टर’ तैयार करने की अपीलGDP की गिनती का नया फॉर्मूला, क्या बदलेगी देश की असली ग्रोथ स्टोरी?नई GDP सीरीज से बदलेगी तस्वीर? मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदेंजापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबा

Hyundai को यात्री वाहन उद्योग की बिक्री 4 प्रतिशत बढ़ने की आस

Advertisement

Hyundai की घरेलू बिक्री 2023 में 9 प्रतिशत तक बढ़कर 602,111 वाहन रही।

Last Updated- January 16, 2024 | 10:38 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

ह्युंडै मोटर इंडिया (एचएमआईएल) के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 2023 के ऊंचे आधार, संपूर्ण मांग परिवेश, भूराजनीतिक हालात और बढ़ती ब्याज दरों की वजह से 2024 में यात्री वाहन (पीवी) उद्योग की बिक्री वृद्धि 3 से 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

गर्ग ने यह भी कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन) भागीदारी करीब 60 प्रतिशत है और 2024 में यह बढ़कर 65 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। हालांकि उन्हें यह भागीदारी 70 प्रतिशत के पार जाने का अनुमान नहीं है, क्योंकि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ‘फुल रेंज मैन्युफेक्चरर’ बनी हुई है और वह हैचबैक पसंद करने वाले ग्राहकों की अनदेखी नहीं करेगी।

कंपनी ने मंगलवार को 10.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) पर अपनी क्रेटा को पेश किया। उन्होंने कहा, ‘यदि आप पिछले 2-3 महीनों की अवधि पर विचार करें तो पता चलता है कि यह भागीदारी 62-63 प्रतिशत पर पहुंच गई। नई क्रेटा आने और एक्स्टर को जुलाई 2023 से पेश किए जाने से मैं 2024 में यह आंकड़ा 65 प्रतिशत के पार पहुंचने की उम्मीद कर रहा हूं।’

उन्होंने कहा कि हैचबैक के लिए बाजार अभी भी मजबूत है, भले ही कुल बिक्री में इसकी भागीदारी घट रही है। उन्होंने कहा, ‘नियोज, ऑरा और आई20 का प्रदर्शन बेहतर है। हम 100 प्रतिशत एसयूवी निर्माता बनना नहीं चाहेंगे, क्योंकि इसका मतलब होगा कि हम एक बड़े ग्राहक वर्ग की अनदेखी कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि भारतीय यात्री वाहन उद्योग को 2023 में 3.5 प्रतिशत से 5 प्रतिशत के बीच बिक्री वृद्धि का अनुमान था, लेकिन यह करीब 8.2 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। ह्युंदै की घरेलू बिक्री 2023 में 9 प्रतिशत तक बढ़कर 602,111 वाहन रही।

गर्ग ने कहा, ‘मुझे 2024 में 3-4 प्रतिशत के दायरे में एक अंक की वृद्धि की उम्मीद है। यदि आप 2022 तक के आंकड़ों को देखें तो पिछले पांच वर्षों में सालाना वृद्धि दर भारतीय वाहन उद्योग के लिए 3.5 प्रतिशत रही। वहीं पिछले 10 साल के लिए भी यह वृद्धि 3.5 प्रतिशत दर्ज की गई। इसलिए 3.5 प्रतिशत खराब सीएजीआर नहीं है।’

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement