facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?भविष्य की बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका! द वेल्थ कंपनी के नए Mid Cap Fund में ₹1000 से निवेश शुरूWPI Inflation June 2026: जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ईंधन हुए महंगेHCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाहMP Tech Growth Conclave 3.0: ₹40,000 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 34000 रोजगार के बनेंगे मौकेरुपया ₹96 के पार! क्या अब ₹97 प्रति डॉलर की बारी? एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या होगाAlpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयर

Honeywell ने गुरुग्राम में पेश की नई एजीएल विनिर्माण इकाई

Advertisement

हवाई अड्डे के संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग

Last Updated- August 23, 2023 | 10:45 PM IST
Honeywell launches new AGL manufacturing facility in India's Gurugram

अमेरिकी समूह हनीवेल (Honeywell) ने भारत के मेक इन इंडिया कार्यक्रम तथा घरेलू विनिर्माण और तकनीकी उन्नति के प्रति प्रतिबद्धता की तर्ज पर गुरुग्राम में नई एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग (एजीएल) विनिर्माण इकाई की शुरुआत की है।

कंपनी ने कहा कि पूरी तरह से भारत में तैयार और निर्मित यह उत्पाद – एजीएल हवाई अड्डे के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह वैश्विक विमानन मानकों तथा नियामकीय निकायों द्वारा व्यापक सुरक्षा और अनुपालन नियमों पर केंद्रित है। हवाई अड्डों की जरूरतों को पूरी करने वाली संपूर्ण इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी भारत में हनीवेल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की टीम द्वारा विकसित की गई है।

हनीवेल के एजीएल का विनिर्माण गुरुग्राम में उसकी 41,000 वर्ग फुट की इकाई में किया जाएगा। इस समाधान में जमीन पर स्थापित ल्यूमिनेयर और संबंधित सहायक उपकरणों का पूरा समूह शामिल रहता है। इससे किसी विमान को उतरने और खड़ा होने के लिए अपना रास्ता खोजने में मदद मिलती है। इससे प्रतिकूल मौसम की स्थिति में तैयार रहने में सहायता मिलती है।

हनीवेल इंडिया के अध्यक्ष आशीष मोदी ने कहा कि हनीवेल के रूप में हमें आधुनिक एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम के लिए विनिर्माण लाइन का विस्तार करने में प्रसन्नता हो रही है, जो पूरी तरह से भारत में डिजाइन, विकसित और विनिर्मित है। ये अत्याधुनिक समाधान हवाई अड्डों के अनुपालन, सुरक्षा और पर्यावरण मानकों में संतुलन की जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement
First Published - August 23, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement