facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch today: Hindalco से लेकर NBCC, Axis Bank और Vishal Mega Mart तक, आज इन स्टॉक्स पर फोकसStock Market Today: अमेरिका से कमजोर संकेत, बाजार में दबाव के आसारअमेरिका-ईरान तनाव से तेल के 110 डॉलर तक उछलने की आशंका, एनालिस्ट ने बताई पूरी बातअमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीत

Hindustan Zinc Q1 results: 36.5 फीसदी गिरा वेदांता ग्रुप की कंपनी का नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू भी 23 फीसदी कम

Advertisement

Hindutan Zinc Limited का खर्च भी पिछले साल के मुकाबले घटकर 4,954 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- July 21, 2023 | 3:01 PM IST
Hindustan Zinc

Hindustan Zinc Q1 Results: हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (Q1FY24) के लिए अपने शुद्ध मुनाफे (net profit) में सालाना आधार पर (YoY) 36.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इसके साथ कंपनी के मुनाफे में 1,964 करोड़ रुपये की कमी आई।

बता दें कि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 3,092 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ (consolidated net profit) कमाया था। कंपनी के मुनाफे में कमी आने की मुख्य वजह कम इनकम बताई जा रही है।

अप्रैल-जून की इस अवधि में समेकित कुल आय (consolidated total income) भी एक साल पहले की अवधि में 9,697 करोड़ रुपये के मुकाबले गिरकर 7,564 करोड़ रुपये हो गई।

Q1FY23 की तुलना में कंपनी के परिचालन राजस्व (revenue from operations) में भी पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Union Bank Of India Q1 Results: नेट प्रॉफिट दोगुना होकर 3,236 करोड़ रुपये रहा

कंपनी के बिजनेस का ऑपरेटिंग मार्जिन भी Q1FY23 में 48 प्रतिशत से घटकर Q1FY24 में 35 प्रतिशत हो गया। HZL के नेट प्रॉफिट मार्जिन की भी ऐसी ही कहानी थी, जो सालाना आधार पर 33 प्रतिशत से घटकर 27 प्रतिशत हो गया।

Hindutan Zinc Limited का खर्च भी पिछले साल के मुकाबले घटकर 4,954 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि के लिए (अप्रैल-जून FY23) कंपनी का खर्च 5,025 करोड़ रुपये था।

08 जुलाई, 2023 को, कंपनी के निदेशक मंडल (board of directors) ने वित्त वर्ष 24 के लिए 15 जुलाई, 2023 की रिकॉर्ड तिथि के साथ, प्रति इक्विटी शेयर 7 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया, जो कुल मिलाकर लगभग 2,958 करोड़ था।

बता दें कि वेदांता समूह की कंपनी HZL जस्ता, सीसा और चांदी का एकीकृत उत्पादक है।

चेयरमैन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाला वेदांता ग्रुप भारी कर्ज में डूबा हुआ है क्योंकि उसने चालू वित्तीय वर्ष में 1.7 अरब डॉलर (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बनाई है। PTI की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष यानी FY23 में कंपनी ने अपनी ऐसेट्स और उत्पादन बढ़ाने के लिए ग्रोथ कैपेक्स के रूप में 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।

यह भी पढ़ें: ICICI Securities Q1 Results: ब्रोकरेज हाउस का एक फीसदी कम हुआ नेट प्रॉफिट, कमाए 271 करोड़

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement