facebookmetapixel
Advertisement
एंथ्रोपिक के ‘कोवर्क’ से आईटी उद्योग में भूचाल, साधारण भूमिकाओं के लिए जोखिमInterview: कीमतों में मिलीभगत के आरोपों पर टाटा स्टील की सफाई- ‘बाजार की स्थितियों से तय होते हैं दाम’विकास का इंजन बदला: ‘पीपल इंडिया’ और मिडिल इंडिया को मिली ज्यादा ताकतसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पर फैसला लेने का हक सिर्फ ERO कोSBI के तगड़े तिमाही नतीजों से शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेटNSE को उम्मीद, STT बढ़ोतरी की समीक्षा होगी; वॉल्यूम पर असर सीमित रहने का अनुमान‘डिजिटल अरेस्ट’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जालसाजों और अधिकारियों की सांठगांठ पर लगाई फटकारचाय निर्यात में भारत का नया कीर्तिमान: 2025 में एक्सपोर्ट ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, आय ₹8,488 करोड़ के पारशेयर बाजार को पसंद आया व्यापार करार, एक्सपर्ट्स की सलाह- गिरावट पर खरीदें और होल्ड करेंEPFO के ₹31 लाख करोड़ के फंड का बदलेगा रखवाला, 15 साल बाद नए संरक्षक की नियुक्ति की तैयारी

हिंदुस्तान जिंक बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी

Advertisement

जस्ता, सीसा और चांदी के कारोबार में वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और अब तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक है।

Last Updated- April 18, 2024 | 4:43 PM IST
चांदी आयात में तेजी पर UAE से बात करेगा भारत, India will talk to UAE on increase in silver imports

वेदांता समूह (Vedanta Group) की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक (silver producing) कंपनी बन गई है। कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार, राजस्थान स्थित उसकी सिंदेसर खुर्द खान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक खान बन गई है। पिछले साल यह चौथे स्थान पर थी।

हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेबर ने कहा कि चांदी वैश्विक ऊर्जा संप्रेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और हिंदुस्तान जिंक के उत्पादन में सालाना पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसका श्रेय अयस्क उत्पादन में वृद्धि और उन्नत ग्रेड को जाता है, जिससे वैश्विक चांदी बाजार में एक प्रमुख कंपनी के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।

Also read: Vedanta के लिए बदलावकारी साबित होगा चालू वित्त वर्षः अनिल अग्रवाल

जस्ता, सीसा और चांदी के कारोबार में वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और अब तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक है। कंपनी के पास भारत में बढ़ते जस्ता बाजार में 75 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। इसका मुख्यालय उदयपुर में है। इसकी जस्ता, सीसा खदानें और गलाने के परिसर पूरे राजस्थान में फैले हुए हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 4:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement