facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेट

हिंडाल्को के विस्तार में 10 अरब डॉलर का पूंजीगत व्यय शामिल

Advertisement

बिड़ला ने बताया कि हिंडाल्को ओडिशा के रायगड़ में एक नई एल्युमीना रिफाइनरी स्थापित कर रही है। पहले चरण में 8.5 लाख टन वित्त वर्ष 2027 तक चालू होने की उम्मीद है।

Last Updated- August 22, 2024 | 9:51 PM IST
Hindalco

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की चल रही विस्तार परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर का निवेश शामिल होगा। यह जानकारी कंपनी की सालाना आम बैठक में आज चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने शेयरधारकों को दी। नोवेलिस में चल रहे विस्तार के अलावा इस निवेश में एल्युमीनियम और तांबा स्मेल्टर विस्तार की योजनाएं भी शामिल हैं।

बिड़ला ने अपने भाषण में कहा, ‘भारत के कारोबार और नोवेलिस में हमारे विस्तार से चालू परियोजनाओं के साथ-साथ निकट अवधि में अनुमानित परियोजनाओं के लिए 10 अरब डॉलर का भी निवेश किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि इसमें एल्युमीनियम और तांबा स्मेल्टर का विस्तार, आदित्य एफआरपी संयंत्र, रायगड़ में नई एल्युमिना रिफाइनरी और नोवेलिस में बे मिननेट का विस्तार शामिल है।

प्रत्येक बारे में विस्तार से भी उन्होंने बताया। उन्होंने कहा, ‘हिंडाल्को ने अपनी तांबा गलाने की क्षमता का विस्तार करने की योजना बनाई है और इस महत्त्वपूर्ण धातु के लिए देश की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए गुजरात में एक पुराने संयंत्र स्थापित करने के बारे में सोच रही है।’

एल्युमीनियम और तांबे के विस्तार की जरूरतों के बारे में उन्होंने कहा, ‘हिंडाल्को भारत की वृद्धि की आकांक्षाओं को सक्षम बनाते हुए हरित परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका मतलब होगा कि हमारे परिचालन में बड़े और छोटे पैमाने पर हमें साहसिक कदम उठाना पड़ेगा।’

बिड़ला ने बताया कि हिंडाल्को ओडिशा के रायगड़ में एक नई एल्युमीना रिफाइनरी स्थापित कर रही है। पहले चरण में 8.5 लाख टन वित्त वर्ष 2027 तक चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंडाल्को ओडिशा में अपने आदित्य एल्युमीनियम स्मेल्टर में करीब 2 लाख टन पुराने संयंत्र के विस्तार का भी मूल्यांकन कर रही है।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement