facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वेOYO की पेरेंट कंपनी लाएगी ₹6,650 करोड़ का IPO; जानिए कमाई, कर्ज व प्रमोटर्स से जुड़े सभी जरूरी फैक्ट्सग्रिड संकट से किसे होगा फायदा? NTPC, Adani Power पर एंटीक की राययोगी सरकार में बदली यूपी की तस्वीर! MSME मंत्री ने बताया कैसे ‘बीमारू’ से बना विकास का मॉडलGSTAT में अपील दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मौका

हिंडाल्को ने बनाई अगले 5 साल की विकास योजना, करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश

Advertisement

विस्तार का यह अभियान कंपनी के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम कारोबारों को मज़बूत करेगा और साथ ही हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को भारत के औद्योगिक विकास में अग्रणी स्थान दिलाएगा।

Last Updated- August 21, 2025 | 10:10 PM IST
Aditya Birla

आदित्य बिड़ला समूह की इकाई हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने अगले पांच साल के दौरान अपने विकास की योजना बनाई है। इसे 10 अरब डॉलर के ‘प्रतिबद्ध वैश्विक निवेश’ का समर्थन प्राप्त है ताकि भारतीय और वैश्विक परिचालन (नोवेलिस के जरिये) दोनों में ही एल्युमीनियम, तांबा और विशेष एल्युमिना में अपनी मूल्य श्रृंखला को बढ़ावा दिया जा सके।

कंपनी की 66वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि विस्तार का यह अभियान कंपनी के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम कारोबारों को मज़बूत करेगा और साथ ही हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को भारत के औद्योगिक विकास में अग्रणी स्थान दिलाएगा। भारत में कंपनी एल्युमीनियम और कॉपर स्मेल्टिंग में बड़े निवेश के जरिये अपस्ट्रीम क्षमताओं को दोगुना कर रही है।

बिड़ला ने कहा कि कंपनी की तांबा श्रेणी में दहेज में 3,00,000 टन क्षमता वाले स्मेल्टर का विस्तार कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने पर यह चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा तांबा गलाने वाला परिसर बन जाएगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब शहरीकरण, डिजिटलीकरण, अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल और इलेक्ट्रिक वाहनों के कारण भारत में तांबे की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा कंपनी आदित्य में अपने एल्युमीनियम स्मेल्टर का सालाना 1,80,000 टन तक विस्तार कर रही है।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement