facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थिति

हिंडाल्को दूसरी छमाही में कोविड पूर्व स्तर पर लौटेगी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:18 AM IST

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कोविड पूर्व स्तर तक पहुंच जाएगी। कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने आज शेयरधारकों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा कोविड वैश्विक महामारी के बीच कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा कंपनी के लिए पहली प्राथमिकता है।
बिड़ला ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिये कंपनी की 61वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया। उन्होंने शेयरधारकों को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले साल कमजोर प्रदर्शन किया और जीडीपी वृद्धि घटकर 4.2 फीसदी रह गई। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पहली तिमाही के दौरान आर्थिक गतिविधियों में हमें काफी गिरावट दिखी। पहली तिमाही की इस गिरावट के बावजूद गतिविधियां अब धीरे-धीरे सामन्य हो रही हैं और मुझे विश्वास है कि कोविड के झटके के बावजूद दीर्घावधि में भारत की वृद्धि संभावनाएं बरकरार रहेंगी। आईएमएफ ने भी अपने आकलन में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022 तक करीब 6 फीसदी पर वापसी करेगी।’
बिड़ला ने कहा कि कंपनी के सभी एल्युमीनियम अपस्ट्रीम संयंत्रों का परिचालन लगभग पूरी क्षमता पर जारी है। उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक संबंधी सभी बुनियादी ढांचा अब पटरी पर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि सभी एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम संयंत्रों का परिचालन बाजार की स्थितियों के अनुरूप आंशिक क्षमता पर हो रहा है। निर्यात मांग भी स्थिर बनी हुई है और वह घरेलू बाजार में कमजोर परिस्थितियों को पूरा करने में मदद कर रही है।
बिड़ला ने कहा कि तांबा संयंत्रों का परिचालन भी अधिकतम स्तर पर किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - September 11, 2020 | 12:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement