facebookmetapixel
Advertisement
New tax regime vs ELSS: क्या अब भी निवेश करना है समझदारी?Project Cheetah: भारत में चीता परिवार हुआ और बड़ा, कुनो नेशनल पार्क में तीन शावकों ने लिया जन्मGoogle सीईओ पिचाई ने ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ की घोषणा की, बोले- AI हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा बदलावBalanced Advantage Funds में बढ़ा इक्विटी दांव, गिरते वैल्यूएशन के बीच फंड मैनेजरों ने बदली रणनीतिभारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना होगा; टैक्स-छूट की घोषणा बड़ा अवसर: Nvidia‘वैश्विक AI खाई को पाटने की तुरंत जरूरत’: एआई समिट में माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंटBaroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिटदेश की आ​र्थिक सेहत के लिए सोने-चांदी का आयात बना चुनौती! ट्रेड डील से राहत की उम्मीदGovt Scheme: सड़क हादसे के बाद नहीं लगेगा एक भी रुपया! इस सरकारी योजना में मिलेगा 1.5 लाख तक फ्री इलाजStocks To Buy: रोड और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में बन सकता है अच्छा मुनाफा, एक्सिस ने ₹275 से ₹1450 तक के दिए टारगेट

Hindalco ‘बैटरी फ़ॉइल’ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए करेगी 800 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

कंपनी अच्छी गुणवत्ता वाले एल्युमीनियम फ़ॉइल बनाने की अपनी क्षमता का उल्लेखनीय रूप से विस्तार करने की भी योजना बना रही है, जिसका इस्तेमाल ‘रिचार्जेबल बैटरी’ में किया जाता है।

Last Updated- December 12, 2023 | 11:59 AM IST
Hindalco
Hindalco Industries Ltd

एल्युमीनियम बनाने वाली कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार का लाभ उठाने के लिए 800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ओडिशा के संबलपुर में ‘बैटरी फ़ॉइल’ विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की अपनी योजना की मंगलवार को घोषणा की।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के अनुसार, सुविधा जुलाई 2025 तक शुरू हो सकती है। इसमें 25,000 टन एल्यूमीनियम फ़ॉइल का उत्पादन होगा जो लिथियम-आयन और सोडियम-आयन सेल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

बयान के अनुसार, कंपनी अच्छी गुणवत्ता वाले एल्युमीनियम फ़ॉइल बनाने की अपनी क्षमता का उल्लेखनीय रूप से विस्तार करने की भी योजना बना रही है, जिसका इस्तेमाल ‘रिचार्जेबल बैटरी’ में किया जाता है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा, ‘‘ हम इलेक्ट्रिक वाहन तथा ग्रिड भंडारण क्षेत्रों के लिए प्रभावशाली दृष्टिकोण के साथ बैटरी सामग्री की मांग में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं। ऐसे रणनीतिक क्षेत्रों में कच्चे माल का स्थानीयकरण महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस प्रकार हिंडाल्को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में बैटरी सामग्री तथा प्रौद्योगिकियों में विभिन्न निवेश कर रहा है। इस नई बैटरी फ़ॉइल मिल में निवेश इस दिशा में एक और कदम है।’’

कंपनी के अनुसार, ओडिशा में नई इकाई दुनिया भर में गीगा फैक्टरी को सामग्री की आपूर्ति करने की क्षमता को और बढ़ाएगी।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 11:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement