facebookmetapixel
पैसों के दम पर अमीर चुनाव खरीद लेते हैं? 66 देशों के सर्वे में बड़ा दावाIOC Q3 results: फरवरी में आएंगे नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूलStock Market Today: ट्रंप के टैरिफ से बाजार में दबाव, एशियाई बाजारों में गिरावट; जानें कैसा रहेगा आज शेयर मार्केट का हालबजट पर शेयर बाजार की नजर: किन सेक्टरों पर बरसेगा सरकार का पैसा? जानें 5 ब्रोकरेज की रायBudget 2026: FY27 के यूनियन बजट से शेयर बाजार को क्या उम्मीदें हैंStocks To Watch Today: Tata Group से लेकर Vedanta तक, आज के कारोबार में ये शेयर रहेंगे सुर्खियों में; जानिए पूरी लिस्टArtemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़त

हेलमेट निर्माता कर रहे GST में कटौती की मांग

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 42 प्रतिशत दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से जुड़ी होती हैं और सड़क दुर्घटनाओं के कारण 41 प्रतिशत मौतें होती हैं।

Last Updated- January 16, 2024 | 11:04 PM IST
Helmet

देश की सड़कों पर दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। इसके मद्देनजर दोपहिया वाहन विनिर्माताओं ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को मौजूदा 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने की मांग की है।

टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और स्टीलबर्ड हेलमेट के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा ‘हम पहले ही सरकार से अनुरोध कर चुके हैं कि जीवन रक्षक उपकरण होने से हेलमेट पर जीएसटी 12 प्रतिशत होना चाहिए, न कि 18 प्रतिशत। अगर जीएसटी कम किया जाता है, तो ग्राहक कम दाम पर अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट खरीद सकेंगे।’

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 42 प्रतिशत दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों से जुड़ी होती हैं और सड़क दुर्घटनाओं के कारण 41 प्रतिशत मौतें होती हैं। वर्ष 2022 में दुर्घटनाओं की कुल संख्या 1,51,997 थी, जिनमें से 63,115 दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन शामिल थे।

यह वर्ष 2021 में हुई दुर्घटनाओं की तुलना में 20 प्रतिशत का इजाफा है। इसी तरह वर्ष 2021 और 2022 के बीच दोपहिया दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2022 में कुल 61,038 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से 25,228 दोपहिया के कारण हुईं।

First Published - January 16, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट