facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

एचडीएफसी एएमसी का लाभ 3 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 11:37 PM IST
HDFC Bank

एचडीएफसी एएमसी का लाभ दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 2.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 369.4 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का परिचालन राजस्व इस दौरान सालाना आधार पर 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 559.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा कि तिमाही में औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 4.4 लाख करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा, 31 दिसंबर, 2022 तक कंपनी के कुल मासिक औसत एयूएम में वैयक्तिक निवेशकों का योगदान 66 फीसदी रहा, जो उद्योग के लिए 58 फीसदी रहा है। दिसंबर में समाप्त नौ महीने की अवधि में कंपनी का लाभ 1,048 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।

एसबीआई कार्ड्स के लाभ में 32 फीसदी का इजाफा

एसबीआई कार्ड्स का शुद्ध‍ लाभ दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 32 फीसदी की उछल गया, जिसे ब्याज आय में ठीक-ठाक बढ़ोतरी और एम्पेयरमेंट नुकसान व फंसे कर्ज में गिरावट से सहारा मिला।

कंपनी का कर पश्चात लाभ इस अवधि में 509 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 386 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 2.73 फीसदी की गिरावट के साथ 746.20 रुपये पर बंद हुआ क्योंकि लाभ के मामले में वह बाजार के अनुमानों से पीछे रही।

कंपनी की ब्याज आय सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़त के साथ 1,609 करोड़ रुपये रही जबकि शुल्क व सेवा से आय 14.61 फीसदी के इजाफे के साथ 1,670 करोड़ रुपये। कंपनी की कुल आय इस अवधि में 3,656 करोड़ रुपये रही।

कंपनी का सकल एनपीए सालाना आधार पर 19 आधार अंक और क्रमिक आधार पर 8 आधार अंक घटकर दिसंबर तिमाही में 2.22 फीसदी रहा।

टीवीएस मोटर के लाभ में बढ़त

चेन्नई की दोपहिया कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी का शुद्ध‍ लाभ दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही में 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 303.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 236.56 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का परिचालन राजस्व भी 22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,066 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का परिचालन एबिटा 16 फीसदी बढ़कर 659 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 568 करोड़ रुपये रहा था। निदेशक मंडल ने 5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

पीएनबी हाउसिंग का लाभ 43 फीसदी बढ़ा

पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस का शुद्ध‍ लाभ दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 43 फीसदी की उछाल के साथ 269 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मार्जिन और शुद्ध‍ ब्याज आय में सुधार के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध‍ लाभ 188 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement