facebookmetapixel
Stock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खासBudget 2026: कैंसर की दवा सस्ती, नया ‘बायोफार्मा शक्ति’ मिशन!, हेल्थ केयर को लेकर बजट में और क्या-क्या?Defence Budget 2026: डिफेंस बजट बढ़कर ₹7.84 लाख करोड़, एयरोस्पेस सेक्टर को बड़ी राहतBudget 2026: विदेश पढ़ाई और इलाज वालों को बड़ी राहत, बजट में TCS 5% से घटकर 2%Budget 2026: शेयर बायबैक पर अब कैपिटल गेन, छोटे निवेशकों को होगा ज्यादा फायदा; समझेंBudget 2026: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? विदेशी यात्रा से लेकर शेयर ट्रेडिंग तक जानें सब कुछ

HCLTech की इकाई 2.4 करोड़ यूरो में फ्रांसीसी सॉफ्टवेयर कंपनी Zeenea का करेगी अधिग्रहण

HCLTech द्वारा शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, यह पूर्ण नकद सौदा सितंबर, 2024 में पूरा होने की उम्मीद है।

Last Updated- August 09, 2024 | 2:52 PM IST
HCL Tech Q3 results
Representative image

एचसीएलटेक की इकाई एचसीएलसॉफ्टवेयर ने अपने डेटा व एनालिटिक्स कारोबार में विविधता लाने के प्रयास के तहत 2.4 करोड़ यूरो के मूल्यांकन पर फ्रांस की सॉफ्टवेयर कंपनी जीनिया एसएएस में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है।

एचसीएलटेक द्वारा शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, यह पूर्ण नकद सौदा सितंबर, 2024 में पूरा होने की उम्मीद है।

एचसीएलसॉफ्टवेयर के मुख्य उत्पाद अधिकारी कल्याण कुमार ने कहा कि अधिग्रहण से कंपनी एकीकृत डेटा इंटेलिजेंस समाधान पेश करने में सक्षम होगी। यह उद्यमों को डेटा इंजीनियरिंग और जेनएआई में डेटा की खोज, नियंत्रण, संपर्क, प्रबंधन तथा बेहतर लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। जीनिया की स्थापना 2017 में की गई। यह एक सॉफ्टवेयर कंपनी है।

एचसीएलसॉफ्टवेयर के डेटा व एनालिटिक्स व्यवसाय के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क पॉटर ने कहा, ‘‘ जीनिया की डेटा कैटलॉग तथा गवर्नेंस क्षमताएं हमारे खंड का विस्तार करेंगी। साथ ही यह मौजूदा डेटा संचालित उद्यमों की सभी डेटा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक व्यापक, एकल-विक्रेता समाधान प्रदान करेगी।’’

First Published - August 9, 2024 | 2:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट