facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

Happiest Minds की नजर तीन से चार डिजिटल अधिग्रहण करने पर

Advertisement

आकार के लिहाज से हैपिएस्ट माइंड्स की नजर एक करोड़ डॉलर से लेकर पांच करोड़ डॉलर तक के राजस्व वाली कंपनियों पर है।

Last Updated- August 09, 2023 | 10:31 PM IST
Company

अशोक सूता के नेतृत्व वाली हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजिज (Happiest Minds Tech) की नजर अगली कुछ तिमाहियों में तीन से चार डिजिटल अधिग्रहण करने पर है।

कंपनी इसकी मदद से अपना कारोबार वर्ष 2031 तक एक अरब डॉलर के राजस्व लक्ष्य तक पहुंचाना चाहती है। कंपनी इनमें से दो अधिग्रहण इस वित्त वर्ष के अंत तक पूरा करने की योजना बना रही है।

कार्यकारी चेयरमैन अशोक सूता ने एक बयान में कहा कि हमने वर्ष 2031 तक एक अरब डॉलर का स्तर हासिल करने का लक्ष्य तय किया है और हमारा 25 प्रतिशत का अनुमान उसी पर आधारित है। हम यह लक्ष्य हासिल करने के लिए जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अपने 25 प्रतिशत के इस अनुमान में हम मौजूदा क्षमता विस्तार या अधिग्रहण के बीच अंतर नहीं कर रहे हैं। चालू वर्ष में हम वे महत्वपूर्ण अधिग्रहण करने की उम्मीद कर रहे हैं, जिन्हें हम अब तक पूरा नहीं कर पाए हैं। हम इस एमऐंडएम प्रगति के आधार पर अक्टूबर में अपने अनुमान का लक्ष्य अद्यतन करेंगे।

बेंगलूरु की यह कंपनी अपने अधिग्रहण के लिए कुछ विशिष्ट मानदंडों पर विचार कर रही है। हैपिएस्ट माइंड्स के कार्यकारी वाइस चेयरमैन जोसेफ अनंतराजू ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि पहली बात यह है कि हम डिजिटल क्षेत्र में किसी कंपनी का अधिग्रहण करना चाहते हैं।

कंपनी की नजर 1 करोड़ डॉलर से लेकर 5 करोड़ डॉलर तक के राजस्व वाली कंपनियों पर

आकार के लिहाज से हैपिएस्ट माइंड्स की नजर एक करोड़ डॉलर से लेकर पांच करोड़ डॉलर तक के राजस्व वाली कंपनियों पर है। अनंतराजू ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लक्ष्य लोगों की मानसिकता और संस्कृति के लिहाज से मेल खाना चाहिए।

हैपिएस्ट माइंड्स द्वारा किया गया सबसे हालिया अधिग्रहण इस साल जनवरी में 111 करोड़ रुपये में मदुरै की आईटी सेवा फर्म श्री मूकाम्बिका इन्फोसोल्युशंस (एसएमआई) का था।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement