facebookmetapixel
India-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान

Google layoffs: लागत में कटौती के लिए गूगल फिर करने लगी छंटनी, भारतीय कर्मचारियों पर न के बराबर असर

Layoffs.fyi के आंकड़े के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एसएपी जैसी बड़ी कंपनियों सहित 85 प्रौद्योगिकी कंपनियों ने साल 2024 में करीब 24 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:47 PM IST
Google Lawsuit on Gemini AI user Privacy case

Google layoffs: लागत में कटौती के लिए तकनीक दिग्गज गूगल नए सिरे से छंटनियां कर रही है। गुरुवार को कई खबरों में कहा गया है कि कंपनी अपने वित्त विभाग में परिचालन को अनुकूल करने के लिए ऐसा कर रही है। मगर सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि मौजूदा छंटनी कंपनी की निरंतर पुनर्गठन कवायद का हिस्सा है और इसका भारत के कर्मचारियों पर न के बराबर असर होगा।

सूत्र ने कहा, ‘यह प्रक्रिया चल रही है और यह गूगल के आंतरिक पुनर्गठन का एक हिस्सा है। इसका शायद ही कोई असर हो। ‘ हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बारे में गूगल को भेजे गई ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया कि छंटनी पूरी कंपनी में नहीं हुई और जिन कर्मचारियों को हटाया गया है वे आंतरिक भूमिकाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कितने कर्मचारियों की छंटनी की गई है, उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी है।

खबर के मुताबिक प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रभावित भूमिकाओं का एक छोटा हिस्सा भारत, शिकागो, अटलांटा और डबलिन जैसे उन केंद्रों में चला जाएगा जहां कंपनी निवेश कर रही है।’छंटनी ऐसे वक्त में हुई है जब तकनीक क्षेत्र में नियुक्तियों का दौर सुस्त बना हुआ है।

छंटनी पर नजर रखने वाले लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के आंकड़े के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एसएपी जैसी बड़ी कंपनियों सहित 85 प्रौद्योगिकी कंपनियों ने साल 2024 में करीब 24 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

First Published - April 18, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट