facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Gokaldas Exports ने यूरोप और अफ्रीका के बाजारों पर बढ़ाया फोकस, अमेरिकी टैरिफ से बचने की रणनीति

Advertisement

गोकलदास को आशंका है कि तिमाही आधार पर उसका प्रमुख लाभ मार्जिन वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के लगभग 12 प्रतिशत की तुलना में घटकर एक अंक में रह जाएगा

Last Updated- September 18, 2025 | 9:55 PM IST
Textile Industry
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कपड़ा विनिर्माता कंपनी गोकलदास एक्सपोर्ट्स यूरोपीय संघ और ब्रिटेन को निर्यात तथा अफ्रीका में उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही है। अमेरिका के टैरिफ से मुनाफा कम होने का जोखिम है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। गोकलदास एकल आधार पर अपनी लगभग 75 प्रतिशत बिक्री अमेरिका में करती है। उसके ग्राहकों में वॉलमार्ट, गैप तथा जेसीपेनी शामिल हैं। गोकलदास को आशंका है कि तिमाही आधार पर उसका प्रमुख लाभ मार्जिन वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के लगभग 12 प्रतिशत की तुलना में घटकर एक अंक में रह जाएगा।

यह कपड़ा विनिर्माता सालाना लगभग 9 करोड़ परिधानों का उत्पादन करती है। वित्त वर्ष 25 में उसके 38.64 अरब रुपये के परिचालन राजस्व में बड़ी हिस्सेदारी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस को किए जाने वाले निर्यात की रही। गोकलदास के प्रबंध निदेशक शिवरामकृष्णन गणपति ने रॉयटर्स को बताया, ‘अगर 50 प्रतिशत का यह जवाबी टैरिफ लंबे समय तक जारी रहता है तो अमेरिका के साथ कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। यह टैरिफ बड़ी बाधा के तौर पर काम करेगा।’ गोकलदास ग्राहक संबंध बनाए रखने के लिए छूट की पेशकश कर रही है और अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी कुछ लागत वहन कर रही है। 

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement