facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

करीब 25 करोड़ डॉलर जुटाएगी ग्लांस

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:11 AM IST

इनमोबी के स्वामित्व वाली ग्लांस 20 से 25 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अमेरिका और जापान के कुछ निवेशकों से बातचीत कर रही है। हाल में कंपनी के वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म रोपोसो ने भी वृद्धि हासिल की है।
एक सूत्र ने कहा, ‘बातचीत काफी बढ़ चुकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बातचीत काफी अच्छे मूल्यांकन पर चालू तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है।’ इनमोबी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ कहने से मना कर कर दिया।
ग्लांस इनमोबी की सहायक कंपनी है। इसने अब तक एक चरण में 4.5 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह पूंजी वृद्धि के चरण में निवेश करने वाली कंपनी मिथरिल कैपिटल से जुटाई गई थी, जिसकी स्थापना सिलिकॉन वैली के निवेशकों पीटर थाइल और अजय रोयान ने की थी। गौरतलब है कि इनमोबी देश में सबसे पहले यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त करने वाली कंपनियों में से एक थी। एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘असल में नए चरण से रोपोसो में हिस्सेदारी बेचकर धन जुटाने में
मदद मिलेगी, जिसमें मार्केटर्स और विज्ञापनदाताओं ने पहले ही तगड़ी रुचि दिखाई है।’
इनमोबी ने पिछले साल दिसंबर में रोपोसो का अधिग्रहण किया था। रोपोसो वीडियो शेयरिंग ऐप है, जो टिकटॉक का प्रतिस्पर्धी है। सरकार के जून के आखिर में चीन के 59 ऐप पर रोक लगाने के बाद यह तेजी से बढ़ रहा है। रोक के ठीक बाद इसके दैनिक डाउनलोड 60 लाख पर पहुंच गए। इस यूनिकॉर्न स्टार्टअप के संस्थापक और सीईओ नवीन तिवारी ने पहले बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ अपने साक्षात्कार में कहा था कि रोपोसो में अल्प समय में भारी वृद्धि हुई है, इसलिए कंपनी उसमें हिस्सेदारी बेचकर धन जुटाने की तैयारी कर रही है।
रोपोसो के सह-संस्थापक कौशल शुभांक ने कहा, ‘कुछ सप्ताह पहले दिन भर में हमारे जितने सक्रिय यूजर होते थे, उतने पिछले 30 मिनट में हैं।’ आज यह ऐप 8 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड हो चुका है।
चिंगारी और रिजल जैसे अन्य वीडियो और ऑडियो कंटेंट ऐप प्ले स्टोर पर तेजी से बढ़ रहे हैं। इनकी भी धन जुटाने की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।
शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी पहले ही ब्लूम वेंचर्स और अन्य से से सीड राउंड के तहत 13 लाख डॉलर जुटा चुका है। यह अगले महीने तक सीरीज-ए चरण के तहत एक करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अमेरिका के तीन निवेशकों के साथ बातचीत कर रहा है। चिंगारी के सह-संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा, ‘हमने यह पूरा आकर्षक पिछले एक महीने में देखा है। पहले वीसी की निवेश में रुचि नहीं थी। जून में चीन के ऐप पर रोक लगने के बाद हमने तगड़ी मार्केटिंग की है।’

Advertisement
First Published - July 28, 2020 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement