facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Gameskraft 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम के चलते लिया फैसला

Advertisement

ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार बेंगलूरु की इस कंपनी के पास विभिन्न टीमों और कार्यों में लगभग 448 कर्मचारी हैं

Last Updated- September 18, 2025 | 9:48 PM IST
Gameskraft
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रमी कल्चर की परिचालक कंपनी गेम्सक्राफ्ट अपनी विभिन्न टीमों में 120 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम के तहत रमी, पोकर, लूडो और फैंटेसी गेम जैसे सभी तरह के रियल मनी गेम पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण कंपनी ऐसा कर रही है। ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार बेंगलूरु की इस कंपनी के पास विभिन्न टीमों और कार्यों में लगभग 448 कर्मचारी हैं।

कंपनी ने कहा कि गेमिंग कानून की वजह से उसका मुख्य कारोबार पूरी तरह से बंद होने के बाद ‘कंपनी-व्यापी पुनर्गठन’ के तहत यह छंटनी की जा रही है। इससे संकेत मिलता है कि बदलते कारोबारी निर्णयों के कारण नौकरियों में और कटौती हो सकती है।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘इस पुनर्गठन के तहत सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद हम अभी विभिन्न टीमों और कार्यों में लगभग 120 क्राफ्टर (कर्मचारियों) को नौकरी से निकाल रहे हैं। यह निर्णय हम बहुत भारी मन से ले रहे हैं। चूंकि कारोबार बाहरी वास्तविकताओं के अनुरूप विकसित हो रहा है। इसलिए आगे और संरचनात्मक बदलावों की आवश्यकता हो सकती है।’

कंपनी ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेंगी। कंपनी ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने आश्रित माता-पिता के लिए बीमा सुरक्षा का विकल्प चुना था, उनके लिए भी यह जारी रहेगा।

कंपनी अपने कर्मचारियों को आउटप्लेसमेंट की सहायता प्रदान करने की उम्मीद कर रही है। कंपनी ने कहा कि अगर फेरबदल के बाद नई भूमिकाएं खुलती हैं, तो प्रभावित कर्मचारियों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement