facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Gail अमेरिकी एलएनजी परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 5:51 PM IST
GAIL

भारत की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल (Gail) अमेरिकी एलएनजी परियोजना में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। कंपनी ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति के स्रोत बढ़ाने के मद्देनजर यह फैसला किया।

यूक्रेन पर आक्रमण के कारण मास्को पर पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते गेल (इंडिया) लिमिटेड पिछले साल रूस के स्वामित्व वाली गाजप्रोम मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग (जीएमटीएस) से अनुबंधित एलएनजी नहीं पा सकी थी। जिसके बाद उनकी आपूर्ति बाधित हुई।

कंपनी ने अमेरिका स्थित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) द्रवीकरण संयंत्रों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) मांगने के लिए एक निविदा जारी की है। मौजूदा संयंत्र या 2027 तक चालू होने वाले संयंत्र ईओआई जमा कर सकते हैं।द्रवीकरण संयंत्र प्राकृतिक गैस को तरल रूप में परिवर्तित करते हैं, ताकि इसे समुद्र के रास्ते लाया जा सके।

निविदा दस्तावेज के अनुसार कंपनी 2026 की अंतिम तिमाही से 15 वर्षों तक संयंत्र से प्रति वर्ष 10 लाख टन एलएनजी खरीदना चाह रही है। गेल आपूर्ति अनुबंध को और पांच से 10 वर्षों तक बढ़ाने के लिए तैयार है। ईओआई जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है।

गेल के पास पहले ही अमेरिका से 58 लाख टन एलएनजी खरीदने का अनुबंध है और रूस से आपूर्ति घटने के साथ अर्थव्यवस्था की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी और अधिक आपूर्ति की तलाश में है।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement