facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

ग्रामीण भारत में बढ़ा FWA ब्रॉडबैंड का क्रेज, Jio के गांवों में 25 लाख यूजर

जियो के पास 82 प्रतिशत एफडब्ल्यूए ग्राहक हैं। बाकी एयरटेल के पास हैं, जिसने सितंबर 2023 में धीरे-धीरे सेवा की शुरुआत की थी।

Last Updated- May 23, 2025 | 10:10 PM IST
Internet

भारत में ग्रामीण उपभोक्ता फिक्स्ड वायरलेस ऐक्सेस (एफडब्ल्यूए) ब्रॉडबैंड सेवा को बड़े स्तर पर अपना रहे हैं। इससे यह धारणा बदल रही है कि यह ऐेसी प्रीमियम सेवा है जिसे ज्यादातर शहरी परिवार, खास तौर पर बड़े शहरों और महानगरों में वहन कर सकते हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार एफडब्ल्यूए में सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो के इस साल मार्च तक ग्रामीण इलाकों में 44 प्रतिशत (25 लाख) ग्राहक थे। उसके कुल 55.7 लाख ग्राहक हैं।

जियो के पास 82 प्रतिशत एफडब्ल्यूए ग्राहक हैं। बाकी एयरटेल के पास हैं, जिसने सितंबर 2023 में धीरे-धीरे सेवा की शुरुआत की थी। हालांकि एफडब्ल्यूए के ग्राहक पूरे देश में फैले हुए हैं लेकिन आंध्र प्रदेश शीर्ष पर है और जियो के एफडब्ल्यूए के ग्रामीण ग्राहकों में इसकी 8.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (पूर्व) और तमिलनाडु का स्थान है।

भारत में मार्च तक एफडब्ल्यूए में वृद्धि जीएसएमए इंटेलिजेंस के अनुमान से ज्यादा तेज रही। यह दूरसंचार कंपनियों के वैश्विक संगठन की शोध शाखा है। साल 2025 के अंत तक 60 लाख का अनुमान था। जियो और एयरटेल ने मिलकर साल के तीसरे महीने में 67.9 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। जियो के बाद शुरुआत करने वाली एयरटेल शहरी स्थानों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अगर जीएसएमए के अनुमान वैश्विक स्तर पर सही साबित होते हैं तो दुनिया भर में एफडब्ल्यूए वाले 3.24 करोड़ घर होंगे।

First Published - May 23, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट